विज्ञापन

महिला T20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर सुनील गावस्कर का माथा ठनका, उठाया यह अहम सवाल

Sunil Gavaskar react on India's Women's Team: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के परफॉर्मेंस को लेकर सुनील गावस्कर पूरी तरह से निराश हैं. गावस्कर ने माना है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में पूरी तरह से अनफिट नजर आए हैं. गावस्कर ने जो सवाल उठाया है, उसने सुर्खियां बटोर ली है.

महिला T20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर सुनील गावस्कर का माथा ठनका, उठाया यह अहम सवाल
Sunil Gavaskar Angry reaction on India's Women's Team:

Sunil Gavaskar on India's Women's T20 World Cup Exit: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के एक बार फिर नाकाम रहने के बाद कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर के भविष्य पर तो सवाल उठ ही रहे हैं और अब यह भी तय है कि टीम को आत्ममंथन करने की सख्त जरूरत है.  छह बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया के हाथों मिली 6विकेट से हार ने भारत की सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदें तोड़ दी. टूर्नामेंट से पहले प्रबल दावेदारों में गिनी जा रही भारतीय टीम 50 ओवरों के वर्ल्ड कप वाला फॉर्म नहीं दोहरा सकी.  टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत नॉकआउट में नहीं पहुंच सका जिससे इस प्रारूप में टीम की प्रगति को लेकर प्रश्न उठने लगे हैं.

वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी भारत के परफॉर्मेंस पर अपनी राय दी और माना है कि टीम के खिलाड़ियों ने खराब परफॉर्मेंस किया है. गावस्कर ने सवाल भी उठाए हैं कि खिलाड़ी पूरी तरह से इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिट नहीं थे. गावस्कर ने कहा, "साउथ अफ्रीका से मिली हार ने भारत को लगभग महिला T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था".

गावस्कर ने 'स्पोर्टस्टार' में लिखा, "ऑस्ट्रेलिया से भारतीय महिलाओं की हार कोई बड़ी हैरानी की बात नहीं थी, लेकिन इससे दिन और बेहतर नहीं हुआ ,  उन्हें साउथ अफ्रीका को हराना चाहिए था, लेकिन उनके खिलाफ उनकी फील्डिंग इतनी खराब थी कि वे अच्छी स्थिति में होने के बावजूद हार गए और उस हार के साथ ही टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गए."

उन्होंने लिखा, "इतनी दूर से कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन ज्यादातर फैन्स यही सवाल पूछेंगे,क्या हमने सभी फिट खिलाड़ियों को खिलाया, या कुछ ऐसे भी थे जो 100% फिट नहीं थे? पूरी तरह फिट न होने पर भी किसी खिलाड़ी को खिलाना तब समझ में आता है जब वह खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखता हो, वरना, इससे यह संकेत मिलता है कि रिजर्व खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ी की जगह लेने के लिए अच्छे नहीं हैं, उम्मीद है कि मैं पूरी तरह गलत हूं, लेकिन उंगलियों पर पट्टी बांधकर खेलते हुए खिलाड़ियों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें कोई चोट लगी है, भले ही वह मामूली ही क्यों न हो."

ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, ICC Women's T20 World Cup 2026, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com