विज्ञापन

IND vs ENG; T20 World Cup 2026: 'बूम बूम बुमराह' के नारे लगवाना अच्छा नहीं, मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने जताई नाराजगी

Sunil Gavaskar Angry on Bumrah-Bumrah Shouting; IND vs ENG T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान, जब बुमराह गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहे थे, तब डीजे ने दर्शकों से "बूम बूम बुमराह" के नारे लगाने का आग्रह किया था.

IND vs ENG; T20 World Cup 2026: 'बूम बूम बुमराह' के नारे लगवाना अच्छा नहीं, मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने जताई नाराजगी
Sunil Gavaskar Angry on Bumrah-Bumrah Shouting; IND vs ENG T20 WC 2026:

Sunil Gavaskar Angry on Bumrah-Bumrah Shouting; IND vs ENG T20 WC 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई. सेमीफाइनल मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने. टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास भी रच दिया है. दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी करने के दौरान दर्शकों से उनके नाम का नारा लगाने के लिए कहना अनुचित है.

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान, जब बुमराह गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहे थे, तब डीजे ने दर्शकों से "बूम बूम बुमराह" के नारे लगाने का आग्रह किया. मैच की कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘‘गेंदबाजी करते समय दर्शकों से 'बूम बूम बुमराह' के नारे लगाने के लिए कहना अच्छा विचार नहीं है. वो ओवरों के बीच में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन ओवर के दौरान नहीं. यह विश्व कप है.''

इससे पहले, गावस्कर और रवि शास्त्री ने ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए रोमांचक टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले के दौरान लेजर शो आयोजित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कड़ी आलोचना की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com