विज्ञापन

IND vs WI: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा लेकिन मैच के दौरान हुई इस हरकत से आगबबूला हुए सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar Angry reaction viral: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है.

IND vs WI: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा लेकिन मैच के दौरान हुई इस हरकत से आगबबूला हुए सुनील गावस्कर
Sunil Gavaskar, IND vs WI, T20 World Cup 2026:

Sunil Gavaskar Angry on laser show in drinks break: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. मैच में संजू सैमसन ने अपनी पारी से फैन्स और पूर्व दिग्गजों को दिल जीत लिया. सैमसन ने 97 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. भले ही भारतीय टीम मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर एक खास वजह से गुस्से में हैं. दरअसल ,ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान, स्टेडियम की लाइटें धीमी कर दी गईं, और एक लेज़र शो से ग्राउंड रोशन हो गया. हालांकि, यह नज़ारा सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री को पसंद नहीं आया, जिन्होंने मैच के बड़े होने और खिलाड़ियों के कॉन्संट्रेशन और आंखों की रोशनी पर पड़ने वाले असर को देखते हुए इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाया.

गावस्कर ने कमेंट्री में कहा, "ड्रिंक्स ब्रेक के ढाई या तीन मिनट के दौरान लेज़र शो... यह बैट्समैन या किसी और के लिए भी आसान नहीं होता. अपनी आंखों को रोशनी की आदत डालने के लिए, फिर से तेज रोशनी पाने के लिए, आपके चारों ओर अंधेरा होता है."उन्होंने आगे कहा, "आपके यहां एक लेज़र चीज़ चल रही है.. यह वर्ल्ड कप है. और ढाई मिनट के लिए, क्या आपको इस तरह के एंटरटेनमेंट की ज़रूरत है? IPL के बीच में यह ठीक है.. नॉकआउट में नहीं, लेकिन अभी यहां, वर्ल्ड कप में, क्या हमें ड्रिंक्स ब्रेक के बीच में, ड्रिंक्स इंटरवल में इन लेज़र शो की ज़रूरत है?"

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने 97 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

गावस्कर के अलावा रवि शास्त्री भी काफी गुस्से में नजर आए. शास्त्री ने भी लेजर शो को लेकर आलोचना की और कहा, " खिलाड़ियों के नजरिए से अचानक दोबारा फोकस में आना आसान नहीं होता.. खिलाड़ियों के नजरिए से वापस खेलना कभी आसान नहीं होता. यह एक सीरियस मामला है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com