विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2020

Mayanti Langer ने कुत्ते के साथ तस्वीर शेयर कर दिया यह खास मैसेज, लोगों ने कहा Lucky dog

स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) फैन्स के बीच चर्चा में नहीं रहते हैं लेकिन उनकी वाइफ मयंती लैंगर (Mayanti Langer) की हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा होते रहती

Mayanti Langer ने कुत्ते के साथ तस्वीर शेयर कर दिया यह खास मैसेज, लोगों ने कहा Lucky dog
मयंती लैंगर को सोशल मीडिया पर फिर से किया गया ट्रोल
  • मयंती लैंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
  • लोगों से कुत्ते को गोद लेने की अपील की
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है तस्वीर

भले ही क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) फैन्स के बीच चर्चा में नहीं रहते हैं लेकिन उनकी वाइफ मयंती लैंगर (Mayanti Langer) की हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा होते रहती हैं. खासकर जब कभी भी मयंती अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो वह तस्वीर पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. ऐसी ही एक तस्वीर मयंती ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल मयंती ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो पालतू कुत्ते के साथ हैं और उसे गोद में उठाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. बता दें कि मयंती ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि वो कुत्ते को खरीदें नहीं बल्कि गोद लें. लैंगर के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में खास मैसेज भी है लेकिन फिर भी लोग उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रह रहे हैं.

शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर ने शेयर की एक कैप्शन के साथ तस्वीर, तो हार्दिक पंड्या की भाभी ने कहा, 'मैं देख रहीं हूं..'

गौरतलब है कि जब कभी भी क्रिकेटर बिन्नी अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाते हैं तो ट्विटर पर लोग मयंती को ट्रोल करना शुरू कर देते हैं. मयंती ने कई मौकों पर ट्रोलर्स को जवाब भी देती नजर आईं थी. बता दें कि ट्रोलर्स से परेशान होकर ही मयंती लैंगर (Mayanti Langer) ने इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्सन को हटा दिया है. इस बार आईपीएल (IPL 202 in Dubai) दुबई में होने वाला है, ऐसे में एक बार फिर क्रिकेट फैन्स मंयती को आईपीएल होस्ट करते हुए टीवी पर देख सकेंगे. 

 बात करें स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) की तो आईपीएल 2020 के ऑक्शन में इस बार किसी फ्रेंचाइजी ने उनपर विश्वास नहीं किया. यही कारण रहा कि इस बार बिन्नी अनसोल्ड रहे. वैसे आईपीएल में बिन्नी ने 95 मैच खेले जिसमें 880 रन ही बना सके. गेंदबाजी के दौरान बिन्नी ने 22 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stuart Terence Roger Binny, Roger Binny, Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com