विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

स्‍टीव वॉ बोले, 'बेन स्‍टोक्‍स यदि ऑस्‍ट्रेलिया टीम में होते तो उन्‍हें तुरंत बाहर कर दिया जाता'

ऑस्ट्रेलिया के दिग्‍गज बल्‍लेबाज और पूर्व कप्‍तान स्टीव वॉ का मानना है कि हरफनमौला बेन स्‍टोक्‍स का एशेज सीरीज में नहीं होना इंग्‍लैंड के लिए भारी पड़ सकता है.

स्‍टीव वॉ बोले, 'बेन स्‍टोक्‍स यदि ऑस्‍ट्रेलिया टीम में होते तो उन्‍हें तुरंत बाहर कर दिया जाता'
पिछले माह एक नाइटक्लब के बाहर मारपीट को लेकर बेन स्‍टोक्‍स आलोचना के केंद्र में हैं (फाइल फोटो)
  • स्‍टीव बोले, स्‍टोक्‍स का नहीं होना इंग्‍लैंड को पड़ सकता है भारी
  • एशेज सीरीज से स्‍टोक्‍स को बाहर रखने के पक्ष में हैं वॉ
  • स्‍टोक्‍स पर नाइट क्‍लब के बाहर एक व्‍यक्ति से मारपीट का है आरोप
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के दिग्‍गज बल्‍लेबाज और पूर्व कप्‍तान स्टीव वॉ का मानना है कि हरफनमौला बेन स्‍टोक्‍स का एशेज सीरीज में नहीं होना इंग्‍लैंड के लिए भारी पड़ सकता है. उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि स्‍टोक्‍स के बिना इंग्‍लैंड की टीम उतनी खतरनाक साबित होगी जितनी कि उनकी मौजूदगी में होती. हालांकि स्‍टीव यह कहने से भी नहीं चूके कि अनुशासनात्‍मक कार्रवाई के चलते इंग्‍लैंड टीम से बाहर किए गए बेन यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम में होता तो उन्‍हें तुरंत बाहर कर दिया जाता. उन्‍होंने स्‍टोक्‍स को एशेज में भाग लेने से बैन किए जाने की पैरवी की.

यह भी पढ़ें : मोर्गन बोले-बैट, बॉल यहां तक कि फील्डिंग से भी प्रभावित करते हैं स्‍टोक्‍स

गौरतलब है कि इंग्लैंड के बेन स्‍टोक्‍स को पिछले महीने एक नाइटक्लब के बाहर मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को शरीरिक चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बोर्ड ने उन्हें अगले आदेश तक अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर कर दिया है. स्टोक्‍स को एशेज के लिए चुनी गई टीम में रखा गया है लेकिन 28 अक्तूबर को वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं होंगे. हालांकि मामले में उनके शामिल रहने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. यह भी आशंका है कि व्‍यवहार पर सख्‍त रुख अपनाते हुए उन्‍हें एशेज की इंग्‍लैंड टीम से बाहर रखा जाए.

वीडियो: गावस्‍कर बोले, निडर गेंदबाज हैं कुलदीप और चहल
अपनी कप्तानी में 57 में से 41 टेस्ट मैच जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान स्‍टीव वॉ ने कहा, ‘स्टोक्स के बिना इंग्लैंड की टीम से उतनी खतरनाक नहीं होगी. अगर स्‍टोक्‍स ऑस्ट्रेलिया नहीं आते हैं तो मुझे नहीं लगता कि इंग्‍लैंड एशेज जीत सकती है’ वॉ ने स्काई स्पोर्टस रेडियो से कहा, ‘मुझे लगता है अगर वह (स्‍टोक्‍स) ऑस्ट्रेलिया की टीम में होता तो उसका चयन ही नहीं होता.आज कल आप सार्वजनिक तौर पर ऐसा व्‍यवहार नहीं कर सकते. यह अच्छा नहीं है और इससे खेल की छवि को नुकसान पहुंचता है.’ उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड के चयनकर्ता उन्हें टीम में बनाये रखना चाहते हैं. स्टोक्स उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. वॉ ने कहा कि मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया एशेज 3-1 से जीतेगा.’ (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Steve Waugh, Ben Stokes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com