विज्ञापन

सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की वेबसाइट हुई लॉन्च, चेतन शर्मा जैसे पूर्व धुरंधर युवाओं को देंगे नई पहचान

सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चेतन शर्मा ने कहा कि एसटीसीएल का लक्ष्य देशभर के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक विश्वसनीय मंच देना है.

सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की वेबसाइट हुई लॉन्च, चेतन शर्मा जैसे पूर्व धुरंधर युवाओं को देंगे नई पहचान
सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए चेतन शर्मा

देश में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें तरासने की दिशा में पहल करते हुए एसटीसीएल स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने राजधानी दिल्ली में सोमवार को होटल ली मेरिडियन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (STCL) की वेबसाइट और देशव्यापी ओपन ट्रायल टैलेंट सर्च कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस पहल का एकमात्र उद्देश्य देश के युवा क्रिकेटरों को एक सुव्यवस्थित मंच, पेशेवर प्रशिक्षण और अपने क्रिकेट करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करना है. विशेष कार्यक्रम में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल रहे. जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अशोक मल्होत्रा, एसटीसीएल के चेयरमैन राजेश झा, वाइस चेयरमैन रवि चिकारा और निदेशक मुकेश कुमार सिंह का नाम प्रमुख है.  

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए चेतन शर्मा 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एसटीसीएल के कमिश्नर चेतन शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने लीग के बारे में बात करते हुए कहा कि एसटीसीएल का लक्ष्य देशभर के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक विश्वसनीय मंच देना है. जहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर उन्हें मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और प्रेरणा प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा, 'क्रिकेट ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब समय आ गया है कि हम देश के युवाओं को कुछ लौटाएं.'

अशोक मल्होत्रा और एसटीसीएल के चेयरमैन राजेश झा का बयान

भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा ने इस दौरान कहा यह पहल जमीनी स्तर क्रिकेट विकास में एक नया मानक स्थापित करने की क्षमता रखता है. वहीं एसटीसीएल के चेयरमैन राजेश झा ने कहा लीग का एकमात्र उद्देश्य देश के युवा प्रतिभाओं को सही अवसरों से जोड़ना है. उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य देश के हर कोने से आ रही प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मंच देना है.'

एसटीसीएल के वाइस चेयरमैन रवि चिकारा और निदेशक मुकेश कुमार सिंह का बयान 

एसटीसीएल के वाइस चेयरमैन रवि चिकारा ने अपना विचार साझा करते हुए कहा यह लीग देश के क्रिकेट में मील का पत्थर साबित हो सकता है. यहां देश के पूर्व क्रिकेटर युवा प्रतिभाओं के विकास, प्रोत्साहन के लिए एक मंच पर आ रहे हैं. वहीं एसटीसीएल के निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने कहा देश के गांवों से लेकर शहर तक युवाओं में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है. 

यह भी पढ़ें- जिसे भारत ने दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल फेंका बाहर, उसने उड़ाया गर्दा, 7 मैचों में चटका डाले 15 विकेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Chetan Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com