भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भारतीय टीम में वापसी के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मगर वह अब तक कामयाब नहीं हो पाए हैं. जारी जद्दोजहद के बीच वह इंग्लैंड पहुंच गए हैं. जहां वह वनडे कप 2026 में नॉर्थम्प्टन की तरफ से शिरकत कर रहे हैं. यहां उन्होंने शुरुआती सात मुकाबलों में ही 15 विकेट चटकाकर सबको अपना दीवाना बना दिया है. खबर लिखे जाने तक चहल ने जिन टीमों के खिलाफ वनडे कप में शिरकत किया है. वह टीमें समरसेट, नॉटिंघमशायर, लैंकशायर, लीसेस्टरशायर, सरे, केंट और वारविकशायर की हैं.
चहल ने वनडे कप 2026 में अपना पहला मुकाबला बीते माह 21 जुलाई को वारविकशायर के खिलाफ खेला था. जहां वह अपने 10 ओवरों के स्पेल में 5.20 की इकॉनमी से 52 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. इसके पश्चात वह केंट के खिलाफ दो और सरे एवं लीसेस्टरशायर के खिलाफ क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे.
36 वर्षीय चहल यहीं नहीं रुके. उन्होंने लैंकशायर के खिलाफ 60 रन खर्च करते हुए चार सफलता प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ दो और अब समरसेट के खिलाफ तीन विकेट चटकाते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है.
वनडे कप 2026 में चहल का प्रदर्शन
2/52 - वारविकशायर - 21 जुलाई 2026
2/49 - केंट - 24 जुलाई 2026
1/35 - सरे - 26 जुलाई 2026
1/28 - लीसेस्टरशायर - 31 जुलाई 2026
4/60 - लैंकशायर - 02 अगस्त 2026
2/56 - नॉटिंघमशायर - 07 अगस्त 2026
3/35 - समरसेट - 09 अगस्त 2026
पिछली बार 2023 में ब्लू जर्सी में नजर आए थे
युजवेंद्र चहल पिछली बार भारतीय टीम में 2023 में नजर आए थे. तब से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, वह आईपीएल में लगातार खेलते हुए नजर आते हैं. मौजूदा समय में वह पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं. जहां पिछले सीजन उन्होंने 14 मुकाबलों में कुल 12 विकेट चटकाए थे.
युजवेंद्र चहल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
खबर लिखे जाने तक युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम की तरफ से कुल 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जहां वह वनडे की 69 पारियों में 27.13 की औसत से 121 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 79 पारियों में 25.09 की औसत से 96 विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने अबतक एक भी मुकाबला नहीं खेला है.
यह भी पढ़ें- दुनिया का कौन सा है वो तेज गेंदबाज? जिसकी गेंदबाजी को भूल नहीं पाते हैं कगिसो रबाडा, खुद बताया नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं