विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2022

T20 World Cup से बाहर हुआ भारत, तो कपिल देव ने टीम के लिए किया इन सख्त शब्दों का इस्तेमाल

T20 World Cup 2022, Ind vs Eng: भारत की शर्मनाकर हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों की भाषा टीम के लिए बहुत ही सख्त होती जा रही है

T20 World Cup से बाहर हुआ भारत, तो कपिल देव ने टीम के लिए किया इन सख्त शब्दों का इस्तेमाल
England vs Pakistan: भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव
  • टीम रोहित हुई बाहर, भारत में मचा हाहाकार
  • पूर्व क्रिकेटरों की तीखी शब्दावली शुरू
  • बीसीसीआई अधिकारी भी प्रदर्शन से खफा
नई दिल्ली:

वीरवार को इंग्लैंड के हाथों जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की बहुत ही कड़ी आलोचना जारी है. और अब महान कपिल देव ने मौजूद भारतीय टीम को चोकर्स करार दिया है. खेलों में ‘चोकर्स' ऐसी टीमों को कहा जाता है जो अहम मैचों को जीतने में नाकाम रहती है. पिछले छह विश्व कप में भारतीय टीम पांचवीं बार नॉकआउट चरण में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई है. कपिल ने एक शो में कहा कि ‘‘मैं ज्यादा कड़े शब्दों में आलोचना नहीं करूंगा क्योंकि ये वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमें अतीत में जश्न मनाने का मौका दिया है, लेकिन हां, हम उन्हें चोकर्स कह सकते हैं. वह ठीक है. इस बात से कोई इंकार नहीं है करेगा कि हम लगातार इतने करीब आने के बाद हार का सामना कर रहे हैं.' भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने हालांकि कहा कि प्रशंसकों को सेमीफाइनल में टीम के प्रदर्शन की तीखी आलोचना नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:   बारिश की वजह से फाइनल धुला तो क्या होगा, कौन सी टीम बनेगी विजेता ?

उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं, भारत ने खराब क्रिकेट खेला, लेकिन हम सिर्फ एक मैच के आधार पर अत्यधिक आलोचनात्मक नहीं हो सकते.' उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, अब जब मैच खत्म हो गया है, तो यह अनुचित है कि हमें भारतीय टीम की कड़ी आलोचना करे. वे अच्छा नहीं खेले और आलोचना जायज है, लेकिन जहां तक इस मैच की बात है इंग्लैंड ने पिच को बेहतर तरीके से पढ़ा और बेहतर क्रिकेट खेला.' भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था.

टीम ने इसके बाद 2014 टी20 विश्व कप (फाइनल), 2015 एकदिवसीय विश्व कप (सेमीफाइनल), 2016 टी20 विश्व कप (सेमीफाइनल), 2017 चैंपियंस ट्रॉफी (फाइनल), 2019 एकदिवसीय विश्व कप (सेमीफाइनल) के नॉकआउट चरणों के लिए क्वालीफाई किया है। इसके साथ ही टीम 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और 2022 टी20 विश्व कप (सेमीफाइनल) में भी हार गयी.

यह भी पढ़ें:

सेमीफाइनल की हार के बाद अब होगा बदलाव, रोहित, विराट, अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को किया जाएगा टीम से बाहर

'भारत की T20 World Cup से शर्मनाक विदाई के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म समझिए !

' रोहित शर्मा ने पर्थ से शेयर की Video, ऑस्ट्रेलिया पहुंची टीम इंडिया

VIDEO: भारत के विश्व कप से बाहर होने से फैंस बहुत ही खफा हैं. बाकी VIDEO देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Rohit Gurunath Sharma, ICC T20 World Cup 2022, India Vs England 11/10/2022 Inen11102022209311, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com