Sri Lanka vs Afghanistan, 1st Match: संयुक्त अरब अमीरात में आज से दुबई में शुरू हुए एशिया कप के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका टीम को 8 विकेट से रौंद कर बाकी टीमों को भी मैसेज भेज दिया. वास्तव में बहुत हद तक मैच की तस्वीर तभी साफ हो गयी थी जब श्रीलंकाई टीम पहली पाली में सिर्फ 105 रन पर ही ढेर हो गयी थी. और इस पर जब पावर-प्ले के शुरुआती छह ओवरों में ही हजरतुल्लाह और गुरबाज ने 83 रन जोड़ डाले, तो फिर यहां से तो औपचारिकता ही बची थी. यहा से अफगानिस्तान के दो विकेट जरूर गिर, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने 10.1 ओवरों में ही श्रीलंका को धूल चटा दी. उसकी ओर से हजरतुल्लाह नाबाद (37 रन, 28 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) और रहमनुल्लाह गुरवाज (40 रन, 18 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) का अहम योगदान रहा, तो इससे पहले गेंदबाजी में फजलहक फारुकी ने 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे.
इससे पहले अफगानिस्तान ने श्रीलंका जैसी टीम को सिर्फ 105 रनों पर ही ढेर कर दिया. पारी के पहले ही ओवर में लेफ्टी पेसर फजलहक फारुकी ने लगातार दो गेंदों पर श्रीलंका को झटके दिए, तो लंकाई आखिरकर तक इन झटकों से नहीं उबरे सके. पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर भी फारुकी ने चमिका को बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी का अंत कर दिया. अगर निचले क्रम में चमिका के 31 रन नहीं होते, तो श्रीलंका की टीम सौ के आंकड़े को भी नहीं छू पाती. चमिका के अलाला भानु राजपक्षे ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 38 रन का योगदान दिया. श्रीलंका की बैटिंग की बत्ती गुल करने में मुजीब-उर-रहमान और कप्तान मोहम्मद नबी ने दो-दो और नावेन-उल-हक ने एक विकेट लिया.
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुकाबले में खेल रहीं दोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार हैं:
श्रीलंका: 1. दसुन शनाका (कप्तान) 2. दनुष्का गुणातिलका 3. पथुम निसानका 4. कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) 5. चरिथ असालंका 6. भनुका राजपक्षे 7. वैनिंदु हसारंगा 8. चमिका करुणारत्ने 9. महेश तीक्षणा 10. दिलशान मदुशानका 11. मथीशा पथिराना
अफगानिस्तान: 1. मोहम्मद नबी (कप्तान) 2. हजरतुल्लाह जजाई 3. रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) 4. इब्राहिम जादरान 5. करीम जनात 6. नजीबुल्लाह जादरान 7. राशिद खान 8. अजमतुल्लाह ओमारजई 9. नावेन-उल-हक 10. मुजीब-उर-रहमान 11. फजलहक फारुकी
दोनों टीमों की बात करें, तो अफगानिस्तान की टीम ने हालिया सालों में खासा सुधार किया है. इस टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती, दो मैच जिंबाब्वे के खिलाफ जीते, तो बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच ड्रॉ भी कराया. हालिया तुलनात्कम रूप से श्रीलंका ने साल 2020 के बाद से टी20 में एक ही मुकाबा जीता है. यह मैच भारत के खिलाफ था. श्रीलंका का हालिया रिकॉर्ड टी20 ज्यादा अच्छा भले न रहा हो, लेकिन उसके पास कुछ स्टार खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों ने मिलकर स्थायित्व भरा प्रदर्शन भले न किया हो, लेकिन इकने पास क्षमता है. कुल मिलाकर यह मुकाबला फिफ्टी-फिप्टी है. अब देखते हैं कि कौन किस पर भारी पड़ेगा.
Sri Lanka vs Afghanistan, 1st Match, Group B Live Cricket Score
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं