श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारत की नजर अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों पर हैं. पिछले साल घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हार का सामना करने के बाद भारत की यह पहली जीत थी. हालांकि, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. हालांकि, टीम इंडिया इस ड्रॉ को भुलाकर बढ़ना चाहेगी और अगले महीने होने वाले एशियन गेम्स में अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी.
कब है भारत का अगला असाइनमेंट?
भारत का अगला असाइनमेंट अफ़गानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज है. इस सीरीज ने भारत के बांग्लादेश दौरे की जगह ली है. खात बात है कि यह सीरीज अफगानिस्तान होस्ट कर रहा है. ऐसे में टीम इंडिया अपने ही घर पर मेहमान टीम बन जाएगी. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे. तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा.
ऐसा है पूरा शेड्यूल
टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. दूसरा T20I मैच 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज के तीनों मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे.
भारतीय खिलाड़ियों का 'प्री-सीजन टेस्ट' पूरा
भारत के टॉप क्रिकेटर्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी प्री-सीजन टेस्टिंग पूरी कर ली है. इनमें टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, ओपनर यशस्वी जायसवाल और अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं. 2026/27 में होने वाले व्यस्त इंटरनेशनल और घरेलू सीजन से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस और शारीरिक क्षमता का आकलन करने के लिए ये स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की गई. बीसीसीआई ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा, "अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए प्री-सीजन टेस्टिंग-बी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में की गई."
जिन खिलाड़ियों को जरूरी फिटनेस टेस्ट से गुजरना था, वे अलग-अलग बैच में आए और व्यस्त सीजन से पहले अपने-अपने टेस्ट पूरे किए. अय्यर, जायसवाल और जडेजा के साथ-साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और संजू सैमसन, और बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ भी इस प्रक्रिया को पूरा करते देखे गए. सीओई प्रतिवर्ष अनुबंधित और लक्षित खिलाड़ियों के लिए प्री-सीजन स्क्रीनिंग करता है, जिसमें खिलाड़ी कई तरह के फिटनेस असेसमेंट और फील्ड-बेस्ड टेस्ट से गुजरते हैं. टेस्टिंग के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी पूरे हफ्ते अलग-अलग बैच में बेंगलुरु पहुंचे.
व्यस्त है आगे का शेड्यूल
श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सीधे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे. भारतीय टीम 13 से 17 सितंबर के बीच नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया सितंबर-अक्टूबर में एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी. इसी दौरान, भारत 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू मैदान पर व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगा, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल होंगे.
भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां टीम मल्टी-फॉर्मेट सीरीज (दो टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी20) खेली जाएंगी. भारत घरेलू मैदान पर इस सीरीज का समापन श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबलों के साथ करेगा, जो 13 से 27 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे. इस बीच खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी, ईरानी कप, रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में भी व्यस्त रहेंगे.
यह भी पढ़ें: अरशद टॉप पर, नीरज चोपड़ा से आगे पथिरागे, एशिया में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 एथलीट
यह भी पढ़ें: VIDEO: पहला DRS और सीधा विकेट...कप्तान वैभव सूर्यवंशी के रिव्यू पर अंपायर को बदलना पड़ा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं