Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबसे की विजेता टीम का सामना गुजरात टाइटंस से दूसरे क्वालीफायर में होगा, जबकि हारने वाली टीम के सिए सफर खत्म हो जाएगाा. आज के मैच में जहां एक तरफ अभिषेक-हेड की जोड़ी होगी, तो दूसरी तरफ जायसवाल-वैभव की जोड़ी. एक तरफ पैट कमिंस होंगे तो दूसरी तरफ जोफ्रा आर्चर. ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. वहीं इस पर भी नजरें होंगी कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, इस बड़े मौके पर किसना असर छोड़ पाते हैं. वानखेड़े में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में वैभव एक बार फिर अपना तूफान दिखाने के लिए तड़प रहे होंगे. देखना यह भी मजेदार होगा कि पैट कमिंस का सामना वो कैसे करते हैं.
एमिलिनेटर में होगी टॉप ऑर्डर की जंग
एलिमिनेटर में टॉप ऑर्डर की जंग देखने को मिल सकती है. पिछली बार जब वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद का सामना किया था, तो उन्होंने जयपुर में 37 गेंदों में 103 रन बनाए थे. बावजूद इसके राजस्थान यह मैच हार गई थी. राजस्थान इस सीज़न में अब तक पावरप्ले में सबसे तेज़ स्कोर करने वाली टीम है. वह 11.5 प्रति ओवर की दर से रन बटोरे रही है. दूसरे नंबर पर हैदराबाद है, जो इस फ़ेज़ में 11.02 की स्ट्राइक रेट से रन बना रही है. अभिषेक-ट्रेविस हेड ने एक जोड़ी ने तौर पर इस सीजन भले ही अच्छा ना किया हो, लेकिन अभिषेक और ईशान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. दोनों के ही 500 से अधिक रन है. फिर क्लासेन है, जिनके 606 रन है. दूसरी तरफ जायसवाल हैं, वैभव हैं और फिर ध्रुव जुरेल हैं, जिनके लिए यह सीजन धमाकेदार रहा है.
राजस्थान की राह नहीं आसान
हैदराबाद ने इस सीज़न में राजस्थान को दोनों मौकों पर हराया है. हैदराबाद में 57 रन से, जहां उन्होंने 216 रन का बचाव किया और जयपुर में पांच विकेट से, जहां उन्होंने नौ गेंद बाकी रहते 229 रन का पीछा किया था. हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ बीते लगातार 6 मैच जीते हैं. जबकि राजस्थान के खिलाफ एक जीत उन्हें आईपीएल इतिहास की पहली टीम बना देगी, जिसने एक विरोधी टीम के खिलाफ लगातार इतने मैच जीते होंगे. वहीं राजस्थान अभी तक न्यू चंडीगढ़ में एक भी मैच नहीं हारी है. राजस्थान ने यहां पर तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है. बात अगर हेड-टू-हेड की करें तो दोनों टीमें 23 मैचों में भिड़ी हैं. हैदराबाद ने इस दौरान 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान ने 9.
पिच और मौसम रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा. यह इस सीज़न में हाई-स्कोरिंग सरफेस रहा है. राजस्थान ने इस पिच पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने करीब एक महीने पहले यहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का पीछा किया था. IPL 2026 में इस पिच पर खेले गए सभी तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते थे. तापमान सेल्सियस स्केल पर 30 डिग्री के बीच से आखिर तक रहने की उम्मीद है. इस मैदान पर पावरप्ले के बाद स्कोरिंग रेट में काफी गिरावट आती है. पहली पारी का औसत स्कोर 214 है. मौजूदा सीजन में स्पिनरों का इकॉनमी रेट 9.29 की रही, जबकि पेस ने 11.06 की इकॉनमी से रन लुटाए.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII
राजस्थान के दासुन शनाका ने मैच की पूर्व संध्या पर रियान पराग और रवींद्र जडेजा को निगल की बात कही थी. देखना होगा कि दोनों फिट है या नहीं. जबकि हैदराबाद के कैंप में किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा/रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल/प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
यह भी पढ़ें: RCB vs GT: भुवनेश्वर - रबाडा के विकेट बराबर, फिर भुवी के पास पर्पल कैप क्यों? यह सुपर रिकार्ड RCB स्टार के निशाने पर
यह भी पढ़ें: पाटीदार का कैच नहीं बल्कि ये था RCB की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, 4 मिनट के पंच में ही पस्त हुआ गुजरात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं