विज्ञापन

SRH vs RCB: क्लासेन ने रचा इतिहास, बना दिया आईपीएल रिकॉर्ड, कारनामा करने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज

Heinrich Klaasen IPL Record: हेनरिच क्लासेन ने हैदराबाद के लिए एक और अर्द्धशतक जड़ा, तो वह कारनामा करने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज बन गए

SRH vs RCB: क्लासेन ने रचा इतिहास, बना दिया आईपीएल रिकॉर्ड, कारनामा करने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज
Heinrich Klaasen IPL Record:
source: social media

Heinrich Klaasen IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) भले ही कोई भी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन जो कारनामा इस बार दक्षिण अफ्रीका के हेनरिस क्लासेन ने किया है, वह वेरी-वेरी स्पेशल है. दरअसल कुछ बातें सिर्फ आंकड़ों भर से ही नहीं दिखाई देतीं, बल्कि इन्हें और गहराई से देखना पड़ता है. बहरहाल, आंकड़ों से तो क्लासेन ने शुक्रवार को घरेलू मैदान पर आरसीबी (SRH vs RCB) के खिलाफ मुहर लगा दी. हेनरिच ने अपने ही अंदाज में 24 गेंदों पर 2 चौकों और 5 छक्कों से 51 रन की पारी खेली. और इस पारी से उन्होंने वह कर दिखाया, जो मेगा टूर्नामेंट के 19 साल के इतिहास में पहले कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं ही कर सका.इस पारी से क्लासेन किसी एक सीजन में नंबर-4 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्ले पहले बल्लेबाज बन गए. चलिए जान लीजिए कि लिस्ट में शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन हैं:-

एक सीजन में नंबर-4 या इससे निचले क्रम पर सबसे ज्यादा रन

रन          बल्लेबाज              टीम/सीजन

606         हेनरिच क्लासेन            हैदराबाद, 2026*

579           ऋषभ पंत                 दिल्ली, 2018

573         रियान पराग             राजस्थान, 2024

538         रोहित शर्मा            मुंबई इंडियंस, 2013

513        ग्लेन मैक्सवेल            बेंगलुरु, 2021
 

हैदराबाद का विशल स्कोर

वहीं, मैच की बात करें, तो पहली पाली में हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब रही. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 46 गेंदों में 79 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 56 और हेनरिक क्लासेन 24 गेंद में 51 रन बनाने में कामयाब रहे. हेड ने 16 गेंद में 26 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंद में नाबाद 29 रनों को योगदान दिया. आरसीबी की तरफ से आज के मुकाबले में रसिख सलाम ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. 

यह भी पढ़ें:  आईपीएल के बीच टीम इंडिया ऑलराउंडर का संन्यास, चीफ सेलेक्टर ने बताया था "थ्री डी" प्लेयर, बन गया बड़ा विवाद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com