विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2024

SRH vs CSK: फैंस हुए क्रेजी, इतने बजे ही लग गई स्टेडियम के बाहर भीड़, तस्वीरों से समझें जुनून का स्तर

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings: ऐसे भी चेन्नई के फैंस दिखाई पड़े, जो सीएसके (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बड़े-बड़े कटआउट लेकर मैच देखने पहुंचे. आप खुद ये तस्वीरें और वीडियो देखिए, जो जुनून के एक अलग ही स्तर को बयां कर रहा है. 

SRH vs CSK: फैंस हुए क्रेजी, इतने बजे ही लग गई स्टेडियम के बाहर भीड़, तस्वीरों से समझें जुनून का स्तर
SRH vs CSK: फैंस MS Dhoni के बड़े-बड़े कटआउट लेकर मैच देखने पहुंचे हैं
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में आज के इकलौते मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs CSK) की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगी. अब इसे तो तो एमएस धोनी का संभवत: आखिरी सीजन कहें या क्रिकेट की दीवानगी कि मैच से कई घंटे पहले ही  स्टेडियम के बाहर गजब का जुनून दिखाई पड़ा. और स्टेडियम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. मैच को लेकर अलग ही तरह का जुनून देखा जा रहा है. एक वजह यह भी है कि इस सीजन में हैदराबाद ने तुलनात्मक रूप से खासा बेहतर प्रदर्शन किया है. बहरहाल, जैसे ही स्टेडियम के बाहर की ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आए, तो देखते ही देखते ये वायरल हो गए. मैच शुरू होने की टाइमिंग साढ़े सात बजे हैं, लेकेिन स्टेडियम के बाहर 1 बजे से ही भीड़ जमा होनी शुरू हो गई. फैंस इन्हें देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ऐसे भी चेन्नई के फैंस दिखाई पड़े, जो सीएसके (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बड़े-बड़े कटआउट लेकर मैच देखने पहुंचे. आप खुद ये तस्वीरें और वीडियो देखिए, जो जुनून के एक अलग ही स्तर को बयां कर रहा है. 

समझ रहे हैं न आप भीड़ की एक वजह. ऐसा लग रहा है कि धोनी जहां-जहां अब खेलने जाएंगे, वहां-वहां कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई पड़ेगा. 

मैच से करीब पांच-छह घंटे पहले स्टेडियम के बाहर का नजारा. एकदम हाउसफु है भाई साहब. गजब का जोश हैदराबाद में दिखा है मुकाबले के लिए

धोनी ने क्रेजी किया रे! धोनी जहां भी जाएंगे, वहां की तस्वीर कुछ ऐसी ही होगी. माही की दीवानगी हदें तोड़ रही है, सीमा से परे जा रही है. 

ये क्या हो रहा है!

रंग दे मुझे तू..पीलिया !! मैच हैदराबाद में है, लेकिन लोकल टीम से ज्यादा फैंस पर चेन्नई का नशा चढ़ा है. मैच से पहले ही फैंस होली खेलते दिखाई पड़े

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Patrick James Cummins, Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com