विज्ञापन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया| 10 ओवर के बाद 81/3 दक्षिण अफ्रीका|

9.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिलेगा!! फ्री हिट गेंद का कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके डी कॉक यहाँ पर!!

9.5 ओवर (2 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

9.4 ओवर (6 रन) चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और डीप कवर्स की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|

9.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

9.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हुआ|

9.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|

8.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन| इस सिंगल के साथ अक्षर के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली गई लेंथ गेंद| ऑन साइड पर उसे खेलना चाहा और बीट हुए| पैड्स को लगी गेंद जहाँ से एक रन मिला| 71/3 अफ्रीका, लक्ष्य से 106 रन दूर|

हेनरिक क्लासेन अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...

8.5 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! अफ्रीका को लगता हुआ तीसरा बड़ा झटका यहाँ पर!! 58 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! अक्षर पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| ट्रिस्टन स्टब्स 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर पहले ही आकर बल्लेबाज़ ने ये इशारा कर दिया था कि वो स्वीप शॉट खेलने को देख रहे हैं| ऐसे में गेंदबाज़ ने चालाकी दिखाते हुए धीमी गति की गेंद की और बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला पहले ही चला दिया| जिसके बाद बल्ले और बॉल का कोई ताल मेल नहीं हुआ और गेंद सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 70/3 दक्षिण अफ्रीका|

8.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| पॉइंट फील्डर ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को रोक दिया|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! रिवर्स स्वीप खेलकर मिड विकेट की ओर से एक रन लिया|

8.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

8.1 ओवर (6 रन) छक्का!! इस ओवर की पहली ही गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने लगाया सिक्स!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ हवा में स्वीप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|

7.6 ओवर (6 रन) छक्का!! इस बार क्विंटन डी कॉक ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे ताकत के साथ मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|

7.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|

7.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन अर्जित किया|

7.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|

7.2 ओवर (1 रन) एक रन!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

7.1 ओवर (4 रन) चौका!! ट्रिस्टन स्टब्स ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतरीन ताल मेल और गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

6.6 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा शरीर को जा लगी| रन नहीं हुआ|

6.5 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद थे जिसके कारण रन नहीं मिल पाया|

6.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

6.3 ओवर (4 रन) चौका!! ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! ओवरपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्लॉग स्वीप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं ये दोनों बल्लेबाज़|

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

6.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

5.6 ओवर (4 रन) चौका!! क्विंटन डी कॉक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

5.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

5.4 ओवर (1 रन) ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|

5.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| फील्डर गेंद के पीछे भागे ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन हासिल किया|

5.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर नो मेंस लैंड में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|

5.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
ऋषभ पंत से पहले इस 'गेमचेंजर' को रिटेन करेगी दिल्ली कैपिटल्स, तूफानी खेल से बनाया सबको दीवाना
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Ashwin record most wickets by an Indian in Asia in Test history IND vs BAN 2nd Test
Next Article
IND vs BAN: अश्विन का ऐतिहासिक कारनामा, कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com