Char Dham Pilgrims Cheated: उत्तराखंड में चार धाम तीर्थयात्रियों के साथ लाखों रुपये की हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के कार्यालय ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा कि 2023 और 2024 में रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उत्तरकाशी, देहरादून और चमोली समेत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी के 26 मामले दर्ज किए गए हैं.
नोएडा निवासी अमित गुप्ता ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन किया था. उत्तराखंड पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ के आंकड़ों का हवाला देते हुए गुप्ता ने बताया कि 2023-2024 के दौरान हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी के 47 मामलों में 10 लाख रुपये मूल्य की धोखाधड़ी हुई और इन मामलों में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन आंकड़ों के सामने आने से तीर्थयात्रियों का भी भला होगा. कारण यह है कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग करते समय आमतौर पर लोग किसी धोखाधड़ी की कल्पना नहीं करते. ऐसे में इस सूचना के आने से अब लोग बुकिंग कराते समय ज्यादा सतर्क रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं