South Africa vs India, 3rd Test Day 1: केपटाउन में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 1 विकेट पर 17 रन बना लिए हैं. मार्क्रम 8 और केशव महाराज 6 रन बनाकर नाबाद हैं. जसप्रीत बुमराह ने एल्गर को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी. भारत 206 रन आगे है. इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 223 का स्कोर बनाया था, जिसमें कोहली ने शानदार 79 रन रन की पारी खेली थी. कोहली का टेस्ट में यह 28वां अर्धशतक है.
That will be STUMPS on Day 1 of the 3rd Test.
— BCCI (@BCCI) January 11, 2022
South Africa 17/1, trail #TeamIndia (223) by 206 runs.
Scorecard - https://t.co/9V5z8QBOjM #SAvIND pic.twitter.com/PZx8Lil2gM
भारत की पहली पारी 223 रन पर सिमटी, भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कोहली (Kohli) ने बनाए. कोहली ने 79 रन की पारी खेली. इसके अलावा पुजारा ने 43 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से रबाडा ने 4 विकेट लिए. इसके अलावा मार्को जेनसेन ने 3 विकेट लिए. वहीं, केशव महाराज, ओलिवियर और एनगिडी को 1-1 विकेट मिला. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. . स्कोरकार्ड
That will be Lunch on Day 1 of the 3rd Test.@cheteshwar1 and @imVkohli steady ship for India after the loss of two early wickets.
— BCCI (@BCCI) January 11, 2022
Scorecard - https://t.co/rr2tvBaCml #SAvIND pic.twitter.com/Abjz5LyzmY
भारत इस मैदान पर एक भी टेस्ट नहीं जीत पाया है. आखिरी बार 2018 में कोहली की कप्तानी में भारत ने यहां टेस्ट खेला था जिसमें हार नसीब हुई थी. अबतक इस सीरीज में दोनों टीमों 1--1 की बराबरी पर है. पिछले टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया था. वहीं, पहला टेस्ट मैच भारत की टीम जीतने में सफल रही थी. इस निर्णायक टेस्ट मैच को जीतकर भारतीय टीम नया इतिहास रच सकती है. इसके लिए भारतीय टीम को हर हाल में तीसरा टेस्ट मैच जीतना होगा.
Just love watching Kohli bat. Test cricket is lucky to have him #SAvIND
— Isa Guha (@isaguha) January 11, 2022
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव
South Africa vs India, 3rd Test Live Cricket Score Online
ओलिम्पिक कांस्य पदक विजेता बॉक्सर लवलीना रैम्प पर कैटवॉक करती आईं नजर.