विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2019

सौरव गांगुली बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष, रेस में बताए जा रहे हैं सबसे आगे

सौरव गांगुली फिलहाल क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के मौजूदा अध्यक्ष हैं.

Also Read in
सौरव गांगुली बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष, रेस में बताए जा रहे हैं सबसे आगे
सौरव गांगुली बन सकते हैं बीसीसीआई के नए अध्यक्ष
नई दिल्ली:

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. इस रेस में वह दूसरे दावेदारों से आगे बताए जा रहे हैं. बता दें कि सौरव गांगुली के अलावा इस रेस मे पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल भी शामिल हैं. अध्यक्ष पद के अलावा बीसीसीआई के अन्य पदों के लिए भी चुनाव होना है. जिनमें सचिव और कोषाध्यक्ष के पद भी शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह नए सचिव हो सकते हैं, जबकि अरुण धूमल को बीसीसीआई का नया कोषाध्यक्ष बनाया जा सकता है. 

Sreesanth का बड़ा खुलासा, यहां सिर्फ 13 ही नहीं, बल्कि 20-21 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 'ऐसा' किया और वे...

बता दें कि अरुण धूमल केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई हैं. इस चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन करने की आखिरी तारीख है. हालांकि, माना यह भी जा रहा है कि इन पदों के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध ही चुन लिया जाएगा. अब देखना यह है कि क्या इनके अलावा कोई और भी इन पदों के लिए आवेदन करता है या नहीं. 

इस वजह से Ravi Shastri एक बार फिर से पुनर्नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है

47 साल के गांगुली फिलहाल क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के मौजूदा अध्यक्ष हैं. यदि वह BCCI अध्यक्ष बनते हैं तो वह सितंबर 2020 तक इस पद को संभालेंगे. उधर, ब्रजेश पटेल को भी अध्यक्ष पद के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BCCI, BCCI President, Saurav Ganguly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com