विज्ञापन

नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया का मैच विनर, नंबर-2 पर कैरेबियाई दिग्गज, DC ने बना लिया है खरीदारी का प्लान, सौरव गांगुली ने बताया

सौरव गांगुली ने उन खिलाड़ियों के बारे में बात की है जिसे वो आईपीएल मेगा ऑक्शन में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर सकती है. गांगुली ने उन खिलाड़ियों को टी-20 क्रिकेट का धुरंधर करार दिया है.

नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया का मैच विनर, नंबर-2 पर कैरेबियाई दिग्गज, DC ने बना लिया है खरीदारी का प्लान, सौरव गांगुली ने बताया
दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू की मेगा ऑक्शन की तैयारी, गांगुली ने बताए टीम के बड़े टारगेट
Delhi Capitals

आईपीएल ऑक्शन के लिए डेडलाइन 17 नवंबर कर दी गई है. ऐसे में फ्रेंचाइजियों के पास अभी सोच-विचार करने के लिए थोड़ा समय बचा हुआ है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने नए कोच सौरव गांगुली ने ऑक्शन से पहले उन खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जिन्हें यह टीम ऑक्शन में टारगेट कर सकती है.  दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच सौरव गांगुली ने बताया है कि फ्रेंचाइजी आगामी आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के फ्रेजर मैकगर्क और वेस्टइंडीज के शाई होप को खरीदने का लक्ष्य बना रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2027 की मिनी-ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगी. इसी दिन बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच भी खेला जाना है.  यह ऑक्शन खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय-सीमा के लगभग एक महीने बाद होगी. 

ऐसे में आनंदबाजार पत्रिका के अनुसार, गांगुली ने कहा, "हमारी नजर दो विदेशी खिलाड़ियों पर है. हम ऑस्ट्रेलिया के फ्रेजर मैकगर्क और वेस्टइंडीज के शाई होप को अपनी टीम में लाना चाहते हैं."  बता दें कि फ्रेजर-मैकगर्क ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की, जहां उन्हें एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. इसके बाद हुई ऑक्शन में, टीम ने 'राइट टू मैच' (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करके उन्हें अपने साथ बनाए रखा. मेगा ऑक्शन में, दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के इस आक्रामक बल्लेबाज के लिए 9 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की. कुल मिलाकर, उन्होंने 15 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 25.67 की औसत और 199.49 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं.

दूसरी ओर, शाई होप को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के लिए 75 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन एक सीजन के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं, उन्होंने भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा को स्पिन-बॉलिंग कोच, और युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच तथा बैटिंग कोच नियुक्त किया है, इससे पहले सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच बनाया गया था,

यह भी पढ़ें | U19 Asia Cup 2026: नेपाल के खिलाफ सहवाग और द्रविड़ एक्शन में, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | अनवर-गांगुली ओपनर, नंबर 3 पर द्रविड़ नहीं, जो कभी नहीं जीत पाए वर्ल्ड कप, इंजमाम-उल-हक ने उनकी चुनी ऑल टाइम 11

यह भी पढ़ें | एंडरसन नंबर-1,अकरम से आगे मैक्ग्राथ, भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-5 विदेशी तेज गेंदबाज

यह भी पढ़ें | IPL मेगा ऑक्शन से पहले IPL सितारों की बड़ी मांग, रिटेंशन के लिए मांगे 40 करोड़ रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Delhi Capitals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com