भारतीय महिला टीम की उपकप्ताम स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक मेगा रिकॉर्ड लिस्ट में सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है. मंधाना इस मुकाबले में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं और सिर्फ 19 के स्कोर पर रन आउट हुईं. लेकिन आउट होने से पहले वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उनकी नजरें अब मितारी राज को पीछे छोड़ने पर हैं. अगर टूर्नामेंट में मंधाना का बल्ला चला तो मिताली का रिकॉर्ड टूटना तय है.
मिताली राज (भारत) ने 1999 से 2022 के बीच टेस्ट मैचों (699 रन), वनडे इंटरनेशनल (7,805 रन) और T20 इंटरनेशनल (2,364 रन) में कुल मिलाकर 10,868 रन बनाए थे. मिताली महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. वहीं अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्मृति मंधाना आ गई हैं. मंधाना के नाम इस मुकाबले से पहले 10,737 रन थे (टेस्ट में 788, वनडे में 5411 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4538 रन) और सूजी बेट्स से उन्हें आगे निकलने के लिए सिर्फ 4 रन चाहिए थे. मंधाना ने मैच में जैसे ही 4 रन बनाए, वैसे ही उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज को पीछे छोड़ दिया था. आज की पारी के बाद मंधाना के अब 10756 रन हो गए हैं.
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन
- 10868 - मिताली राज
- 10756 - स्मृति मंधाना
- 10740 - सूज़ी बेट्स
- 10273 - शार्लेट एडवर्ड्स
- 10007 - स्टेफ़नी टेलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं