विज्ञापन

IND Women vs ENG Women: क्रांति का 'पंजा', मंधाना का 'अर्धशतक', दूसरे दिन तक भारत की पकड़ में मैच

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. भारतीय महिला टीम ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं, जिसके साथ अब उसके पास 269 रन की विशाल बढ़त है.

IND Women vs ENG Women: क्रांति का 'पंजा', मंधाना का 'अर्धशतक', दूसरे दिन तक भारत की पकड़ में मैच
मंधाना ने दूसरी पारी में भी जड़ी फिफ्टी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी मजबूत पकड़ हासिल कर ली है. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं, जिसके साथ अब उसके पास 269 रन की विशाल बढ़त है. इकलौते टेस्ट मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए. मेहमान टीम ने 37 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला. उन्होंने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ 64 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की.

मंधाना 12 बाउंड्री के साथ 83 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जेमिमा ने 35 रन की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन और दीप्ति शर्मा ने 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. मेजबान खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि लॉरेन फिलर, ईसी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट चटकाए.

इसके जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर सिमट गई. इस टीम ने 47 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे. यहां से कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने एमी जोन्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम बिखर गई. ब्रंट 44 रन बनाकर आउट हुए. जोन्स ने 6 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली. इस पारी मे भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि सायली सातघरे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट हासिल किए.

भारत के पास पहली पारी के आधार पर 115 रन की अहम बढ़त थी. शनिवार के खेल की समाप्ति तक मेहमान टीम ने इस बढ़त को 269 रन तक पहुंचा दिया है. इस पारी में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने 88 रन जोड़े. शेफाली 7 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जुटा लिए हैं.

मंधाना 10 बाउंड्री के साथ 69 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि यास्तिका ने 4 चौकों के साथ 39 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं. इस पारी में एकमात्र सफलता एक्लेस्टोन के हाथ लगी है.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बटलर-ब्रूक की जोड़ी ने बदल दिया इंग्लैंड क्रिकेट का इतिहास, बनाया कभी न भूलने वाला रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Smriti Mandhana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com