विज्ञापन

स्मृति मंधाना- शेफाली वर्मा ने बनाया World Record, ऐसा कारनामा कर T20 क्रिकेट की बनी जोड़ी नंबर 1

भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो गए हैं.

स्मृति मंधाना- शेफाली वर्मा ने बनाया World Record, ऐसा कारनामा कर T20 क्रिकेट की बनी जोड़ी नंबर 1
INDW vs NEDW: मंधाना और शेफाली ने रचा इतिहास (Smriti Mandhana)

Smriti Mandhana and Shafali Verma record: नीदरलैंड्स के खिलाफ शेफाली वर्मा-स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की. मंधाना ने 47 गेंद पर 74 रन की पारी खेली तो वहीं, 'लेडी सहवाग' के नाम से विख्यात शेफली वर्मा ने 38 गेंद पर 55 रन बनाए. दोनों ने मिलकर टी-20 इंटरनेशनल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा महिला और पुरूष T20I इतिहास में 3500+ पार्टनरशिप रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बन गईं हैं.  दोनों ने मिलकर महिला टी20 इंटरनेशनल में 3519 रन जोड़ लिए हैं

स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसके अलावा स्मृति मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल में 600 से ज़्यादा चौके लगाने वाली पहली बैटर बन गईं हैं. महिला टी-20 इंटरनेशनल में मंधाना ने अबतक 603 चौके लगाने में सफलता हासिल कर चुकीं हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि  सूज़ी बेट्स जो इस मामसे में दूसरे नंबर पर हैं उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 521 चौके दर्ज हैं. (SCORECARD)

T20I में सबसे ज़्यादा चौके: (पुरुष और महिला)

  • 603* - स्मृति मंधाना (162)  
  • 521 - सूज़ी बेट्स (176)
  • 493 - चमारी अथापथु (156)  
  • 477 - बाबर आज़म (136)  
  • 459 - बेथ मूनी (114)  
  • 449 - पॉल स्टर्लिंग (160)  
  • 435 - डैनी वायट-हॉज (161)  
  • 435 - गैबी लुईस (114)  
  • 432 - हेले मैथ्यूज (122)  
  • 409 - एलिसा हीली (143)

इसके अलावा महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा बार 50+ रन बनाने वाली महिला बैटर भी मंधाना बन गईं हैं. ऐसा कर मंधाना ने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज को पछाड़ दिया है. मंधाना का यह 5वां 50+ स्कोर है. वहीं, हरमनप्रीत और मिताली ने महिला T20 वर्ल्ड कप में 5 बार 50+ स्कोर करने में सफलता हासिल की थी.

मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए. मंधाना ने अपनी 74 रन की पारी में 11 चौके और एक छक्के लगाए. वहीं, शेफाली ने 55 रन की पारी में 38 गेंद का सामना किया. लेडी सहवाग ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए. महिला T20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारतीय महिला टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है.

ये भी पढ़ें- Shubman Gill: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 154 रन बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, Smriti Mandhana, Shafali Verma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com