विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2012

धीमी ओवर गति के लिए धोनी और भारतीय टीम पर जुर्माना

धीमी ओवर गति के लिए धोनी और भारतीय टीम पर जुर्माना
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जबकि टीम के उनके साथियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
हंबनटोटा: भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जबकि टीम के उनके साथियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यहां पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए यह जुर्माना लगा है।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय टीम पर श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को हंबनटोटा में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’ भारतीय टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था। मैच रैफरी क्रिस ब्राड ने धोनी पर 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जबकि टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा।

धोनी और टीम इंडिया पर यह जुर्माना आईसीसी की संहिता के नियम 2.5.1 के उल्लंघन पर लगाया गया है। अनुशासनात्मक सुनवाई के बाद यह फैसला किया गया और जुर्माना लगाया गया। भारत ने यह मैच 21 रन से जीता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Slow Over Rate, Fine Imposed, Mahendra Singh Dhoni, Team India, India Vs Srilanka, धीमी ओवरगति, महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय टीम पर जुर्माना, भारत बनाम श्रीलंका