विज्ञापन

SL vs PAK: पाकिस्तान का खेल खत्म, लेकिन पैसा हजम नहीं! जानें कितनी इनामी रकम के साथ घर वापस लौटेंगे पड़ोसी

England vs Pakistan: पाकिस्तान की वर्ल्ड कप से छुट्टी हो गई, लेकिन मेगा इवेंट से पहले खासी ड्रामेबाजी करने वाले पाकिस्तान को इनाम के रूप में अच्छी खासी रकम मिलेगी

SL vs PAK: पाकिस्तान का खेल खत्म, लेकिन पैसा हजम नहीं! जानें कितनी इनामी रकम के साथ घर वापस लौटेंगे पड़ोसी
T20 World Cup 2026:
X: social media

T20 World Cup 2026 विश्व कप में  पाकिस्तान ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए जोर तो खूब लगाया, लेकिन आखिर में उसके गेंदबाज क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका को 147 या इससे कम स्कोर पर नहीं रोक सके.  पाकिस्तान पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में सह-आयोजक श्रीलंका (Sri Lanka vs Pakistan) के खिलाफ सुपर-8 राउंड (Super-8 Round) के आखिरी मुकाबले में 5 रन से जीता तो जरूर, लेकिन उसका टूर्नामेंट में खेल खत्म  हो गया! बहरहाल, मेगा इवेंट से पहले ड्रामा करने वाले पाकिस्तान को अपने हिस्से की इनामी रकम को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. और खिलाड़ी अच्छी-खासी रकम के साथ स्वदेश लौटेंगे. चलिए डिटेल से जान लीजिए कि पाकिस्तान को कितना पैसा मिलेगा.

सुपर-8 से बाहर होने पर इनामी रकम (नंबर-5 से 12 तक (सभी 8 टीमें))

इस राउंड से बाहर होने वाली हर टीम यानी नंबर-5 से नंबर-8 पर रहने वाली टीम को बतौर इनाम करीब 3,80,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 3.46 करोड़ और पाकिस्तानी पैसे में यह करीब 10.43 करोड़ रुपये बैठते हैं. 

वर्ल्ड कप में भागीदारी रकम 

इनामी रकम के तहत हर टूर्नामेंट वर्ल्ड कप में बतौर भागीदार बनने के लिए ही ICC हर देश को 2,50,000 डॉलर देती है. यह भारतीय रुपये में करीब 2.27 करोड़ रुपये, तो पाकिस्तानी रकम में यह पैसा 6.97 करोड़ बैठता है.

मैच जीत की बोनस रकम

ICC हर टीम को ग्रुप स्टेज और सुपर-8 राउंड में हर मैच जीतने के लिए बोनस रकम भी देती है. यह राशि 31,154 डॉलर है. पाक टीम लीग सहित सुपर-8 राउंड मिलाकर कुल चार मैच जीती. इस तरह उसे बतौर मैच जीत बोनस के रूप में 1,24,616 यूएस डॉलर मिलेंगे. यह रकम भारत रुपये में करीब 1.13 करोड़ और पाकिस्तानी पैसे में 3.48 करोड़ रुपये बैठती है. 

कुल मिलाकर इतनी इनामी रकम मिलेगी पाकिस्तान को

इस तरह कुल मिलाकर पाकिस्तान को इनाम के रूप में ICC से करीब 7,54,616 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. भारतीय रकम में यह पैसा करीब 6.87 करोड़, जबकि पाकिस्तान रकम में यह पैसा 21.05 करोड़ रुपये बैठता है. मतलब वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तानी टीम अच्छी खासी इनामी रकम के साथ देश लौटेगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com