Sri Lanka vs New Zealand LIVE Score, T20 World Cup 2026 Super 8: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. और 100 रन बनने से पहले ही उसके 5 विकेट गिर गए हैं.
श्रीलंकाई कप्तान ने जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं. यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए अहम है. श्रीलंकाई टीम अगर जीती तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड जीती तो पाकिस्तान के चांस कम हो जाएंगे, जबकि श्रीलंकाई टीम बाहर हो जाएगी. ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.
Sri Lanka vs New Zealand Live Updates | SL vs NZ T20 World Cup Super 8, straight from Colombo:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं