Ajay Jadeja on Manav Suthar: गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के बुरे हाल के बीच जहां कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gil) का कैच चर्चा में रहा, तो दूसरी तरफ कमेंट्री बॉक्स में दिग्गजों के बीच लेफ्टी स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) चर्चा का विषय बने रहे. और इसकी वजह बना सिर्फ सात ओवर पुरानी गेंद से मानव सुथार का गेंद को जबर्दस्त अंदाज में स्पिन कराना. हालांकि, यह बात सही है कि गॉल की पिच में तीसरे दिन जबर्दस्त घुमाव है, लेकिन 7 ओवर पुरानी गेंद से बेहतरीन स्पिन कराना गेंदबजा के कौशल के बारे में भी बताता है. यही वजह रही कि अजय जडेजा ने मानव सुथार के बारे में कहा कि उनमें भारत का अगला बड़ा टेस्ट स्पिनर बनने की काबिलियत है.
जानें तीसरे दिन किस बात ने जगाई टीम इंडिया की गॉल में उम्मीद
Manav Suthar lures Chandimal into the edge, and Rishabh Pant makes no mistake behind the stumps! 🧤
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 17, 2026
Watch #SLvIND, 1st Test | Day 3, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SLvIND #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/Dsy7xz9Ciw
जडेजा ने कमेंट्री के दौरान सुथार पर छिड़ी चर्चा के दौरान कहा, 'मानव सुतार में भारत का अगला बड़ा टेस्ट स्पिनर बनने की क्षमता है. गेंद को टर्न कराने की उनकी क्षमता असाधारण है और श्रीलंकाई बल्लेबाज उनके सामने संघर्ष कर रहे हैं. मानव सुतार पर भरोसा दिखाने और उनकी क्षमता पर विश्वास करने के लिए शुबमन गिल को भी श्रेय जाता है.'
इस पर हाल ही में सभी फॉर्मेटों से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं जडेजा भाई. मानव सुतार में टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए मैच-विनर बनने की क्षमता है. उन्हें इन श्रीलंकाई पिचों पर प्रभावशाली टर्न मिल रहा है. उनके पास रवींद्र जडेजा जैसी सटीकता और आर. अश्विन की तरह गेंद को टर्न कराने की क्षमता है वह भविष्य में भारत के लिए एक बड़ी संपत्ति (एसेट) साबित हो सकते हैं.'
लंच से पहले सुथार ने छुड़ाए पसीने
वास्तव में मानव सुथार का घुमाव श्रीलंका के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुआ. और उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए. पहले उन्होंने अपने फेंके पहले और पारी के आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर घुमाव से दिनेश चंडीमल की आंखे खोलते हुए उन्हें पंत के हाथों लपकवाया. गेंद गुडलेंग्थ पर टप्पा खाने के बाद ऐसी घूमी कि चंडीमल अपने दस्ताने को छूने से इसे नहीं रोक सके. इसी दौरान सुथार की गेंद इतनी ज्यादा घुमीं कि पंत को छकाते हुए बाई का चौका भी देखने को मिली. इसी घुमाव को देखकर जडेजा ने मानव सुथार को लेकर कह दिया कि वह भविष्य में भारत के बड़े गेंदबाज बन सकते हैं. इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने जमने की कोशिश में जुटे ओपनर लहिरू उदारा को बैकवर्ड प्वाइंट पर जायसवाल के हाथों लपकवा कर चलता कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं