India v/s Sri Lanka: गॉल में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत की स्थिति खासी मजबूत है मजबूत. दो दिन का खेल लगभग हुआ, लेकिन मौसम विभाग ने मैच में बारिश होने की भविष्यवाणी की है, तो करोड़ों भारतीय प्रशंसक टीम इंडिया की WTC Final के आसारों को लेकर खासे चिंतित हो उठे हैं. वैसे एक बात साफ है कि अगर मैच बारिश से धुलता है या मैच ड्रॉ भी छूटता है, तो टीम शुभमन गिल के लिए आगे डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के आसार खासे मुश्किल हो जाएंगे. चलिए डिटेल से जानिए
WTC प्वाइंट्स टेबल में बदलाव
नियमों के तहत मैच जीतने पर 12 और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार अंक मिलते हैं. मैच से पहले भारत के 9 मैचों में 52 प्वाइंट्स हैं, जबकि उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% है. और टीम गिल फिलहाल पांचवें नंबर पर है.

अगर बारिश से धुला, या ड्रॉ छूटा मैच
गॉल टेस्ट अगर किसी भी पहलू से ड्रा होता है तो भारत के WTC में 10 मैचों के साथ (52+4) 56 प्वाइंट्स हो जाएंगे. लेकिन उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% से गिरकर 46.67 प्रतिशत हो जाएगा. टीम इंडिया की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उसकी पांचवीं पायदान बरकरार रहेगी.
WTC Final की राह पर असर
गॉल टेस्ट ड्रॉ होना टीम इंडिया के लिए WTC Final खेलने की उम्मीदों के लिए बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि उसके फाइल में खेलने के समीकरण मुश्किल हो जाएंगे. नतीजा यह होगा कि टीम गिल को फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. ड्रॉ की स्थिति में भारत अपने दम पर आसानी से कट-ऑफ PCT (आमतौर पर 60% से ऊपर) हासिल करने की स्थिति से दूर होने लगेगा और उसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका व न्यूजीलैंड जैसी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ न्याय नहीं हुआ', रवींद्र जडेजा का छलका दर्द, टीम मैनेजमेंट पर लगाए बड़े आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं