विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2022

विश्व क्रिकेट के 'सिकंदर' ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली का यह खास 'World Record'

Pakistan vs Zimbabwe T20 World Cup:  जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर दिखाया था. जिम्बाब्वे से मिली हार ने पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी है और अब पाक टीम को दूसरी टीम पर निर्भर रहना होगा.

विश्व क्रिकेट के 'सिकंदर' ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली का यह खास 'World Record'
विश्व क्रिकेट के 'सिकंदर' ने रच दिया इतिहास

Pakistan vs Zimbabwe T20 World Cup:  जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर दिखाया था. जिम्बाब्वे से मिली हार ने पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी है और अब पाक टीम को दूसरी टीम पर निर्भर रहना होगा. इस मैच में जिम्बाब्वे के दिग्गज सिकंदर रजा (Sikandar Raza) भले ही बल्ले से केवल 9 रन बना पाए थे लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से करिश्मा किया था और 3 विकेट लिए थे. उनके द्वारा लिए गए 3 विकेट ने मैच को पलट कर रख दिया था. रजा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे और मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गए. ऐसा होने के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

जिम्बाब्वे से मिली हार से तिलमिलाए वसीम अकरम, बाबर आजम को लगाई फटकार, कहा, ' गधे को भी बाप बनाना पड़ता है लेकिन आपने..'

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

सिकंदर रजा (Sikandar Raza Profile) अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रजा साल 2022 में अबतक कुल 7 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने में सफल  रहे हैं. 

वहीं, कोहली ने साल 2016 में 6 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवार्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी. इसके अलावा 2021 में युगांडा के दिनेश नकरानी भी 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने में सफल रहे हैं. 

टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

इसके साथ-साथ सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीतने में भी सबसे आगे हैं. वो ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप में तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं. वहीं, 2016 टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली को 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था. 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच की बात करें तो सिकंदर रजा ने शान मसूद, शादाब खान और हैदर अली को आउट कर मैच का पासा पलट कर रख दिया. पाकिस्तान को हराकर जिम्बाब्वे ने एक नया इतिहास रच दिया है. हर तरफ अब जिम्बाब्वे क्रिकेट की बात हो रही है. 

Zim vs Pak: हार कर बाद क्यों ट्विटर पर भिड़े पाकिस्तान के PM और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sikandar Raza Butt, Virat Kohli, ICC T20 World Cup 2022, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com