विज्ञापन

रणजी खेल रहे, 37 विकेट ले चुके, फिर शमी बाहर क्यों? BCCI पर भड़के मोहम्मद कैफ, बोले- 'सामने आकर बताओ क्या वजह है'

भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी को लेकर उम्मीद जगी थी. कई पूर्व दिग्गज यह मान कर चल रहे थे कि शमी को फिर से एक मौका जरूर मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हो सका है.

रणजी खेल रहे, 37 विकेट ले चुके, फिर शमी बाहर क्यों? BCCI पर भड़के मोहम्मद कैफ, बोले- 'सामने आकर बताओ क्या वजह है'
मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखने पर उठे सवाल, कैफ ने BCCI से मांगा जवाब

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर अनदेखा किया गया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला, एक ओर जहां शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हर सीरीज के साथ उनके टीम में वापसी की उम्मीद खत्म होती जा रही है. ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ ने बीसीसीआई से इस बारे में सवाल किया है. कैफ ने कहा है कि शमी लगातार रणजी क्रिकेट में विकेट ले रहे हैं फिर भी उन्हें मौका क्यों नहीं मिल रहा है. बता दें कि शमी ने 2025-26 के रणजी सीजन में अबतक 7 मैच में 37 विकेट ले चुके हैं.  2025-26 के रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शमी छठे नंबर पर हैं. 

ऐसे में टीम से शमी को बाहर रखे जाने पर बात करते हुए, भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की, उन्होंने सुझाव दिया कि बीसीसीआई के किसी अधिकारी को यह बताना चाहिए कि शमी लगातार टीम से बाहर क्यों हैं. 

कैफ ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "मैंने कहीं सुना है कि चयनकर्ताओं ने अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है. आजकल कोई भी बात सीधे तौर पर नहीं कहता. जब टीम चुनी जाती है, तो बस एक लेटर आता है जिसमें बताया जाता है कि टीम फाइनल हो गई है.  बस इतना ही. आप अपना ईमेल चेक कर सकते हैं. कोई सार्वजनिक बयान नहीं आता, कोई सवाल-जवाब का सेशन नहीं होता. कोई भी चयनकर्ता या BCCI अधिकारी सामने आकर यह नहीं बताता कि किसी फैसले के पीछे क्या कारण है.  इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए. अब अगर मोहम्मद शमी की बात करें, तो उन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. अगर 2023 वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी नहीं होते, तो भारत फाइनल तक नहीं पहुंच पाता."

कैफ ने उन खबरों पर भी बात की जिनमें कहा गया था कि चयनकर्ताओं ने शमी को इसलिए नजरअंदाज किया क्योंकि वह लंबे स्पेल तक गेंदबाजी नहीं कर सकते. उन्होंने बताया कि जसप्रीत बुमराह भी छोटे स्पेल में ही गेंदबाजी करते हैं, लेकिन इससे उनके असर डालने की क्षमता पर कोई फर्क नहीं पड़ता. 

कैफ ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "मैंने कहीं पढ़ा कि उन्हें इसलिए नहीं चुना जा रहा क्योंकि वह केवल छोटे स्पेल में गेंदबाजी कर रहे हैं.  जसप्रीत बुमराह भी छोटे स्पेल में गेंदबाजी करते हैं, उन्हें उसके बाद ब्रेक मिलता है. इंग्लैंड में, जब उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा था, तब शुभमन गिल को छोटे स्पेल के जरिए उन्हें मैनेज करना पड़ा था. तो, अगर शमी छोटे स्पेल में गेंदबाजी कर रहे हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है? वह छोटे स्पेल में भी अपना काम बखूबी कर सकते हैं."

कैफ ने यह भी बताया कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को इस बात से राहत मिलेगी कि उन्हें शमी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि कीवी टीम के खिलाफ शमी का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है.  कैफ ने ये भी कहा कि, "न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से पूछिए कि वे किस गेंदबाज का सामना नहीं करना चाहेंगे. वे सबसे पहले मोहम्मद शमी का ही नाम लेंगे. 2023 ODI वर्ल्ड कप में धर्मशाला के मैच में उन्होंने अकेले दम पर हमें जीत दिलाई थी, और इसमें आप वानखेड़े में खेले गए सेमीफाइनल को भी जोड़ सकते हैं." 

कैफ ने कहा, "मैं आपसे यह कह रहा हूं कि अगर आप न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बता दें कि मोहम्मद शमी नहीं आ रहे हैं, तो वे अभी राहत की सांस लेंगे. बता दें कि भारत के लिए शमी का पिछला मैच भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ही था, जो दुबई में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला गया था.

यह भी पढ़ें | 85.72 और 84.35 मीटर थ्रो करने वाले यशवीर-रोहित को लेकर नीरज चोपड़ा की भविष्यवाणी, बोले- 2028 ओलंपिक में...

यह भी पढ़ें | IRS अफसर एकता बिश्नोई ने अमेरिका में रचा इतिहास, कोच के बिना जीते 3 गोल्ड मेडल

यह भी पढ़ें | Ranji Trophy: 26 चौके, 6 छक्के: दिल्ली के तूफानी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने गुजरात के गेंदबाजों को किया बेहाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Kaif, Mohammed Shami Ahmed, India, New Zealand Vs India 2026/27, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com