- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए हमले को इजरायल ने आतंकी हमला करार दिया है
- इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस घटना पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर मामले की जांच शुरू की है
- इजरायली अधिकारी ने कहा कि यह हमला 9/11 जैसा था और इसमें 170 से अधिक लोगों की जान जा सकती थी
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में जो कुछ हुआ, उसे इजरायल ने आतंकी हमला करार दिया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले को लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग की. इस मीटिंग में शामिल एक इजरायली अधिकारी ने NDTV को बताया कि यह एक आतंकी हमला था और उन्हें मालूम है कि इस हमले के पीछे कौन है.
अधिकारी ने NDTV को बताया, 'यह एक आतंकी हमला था. हमें पता है इसके पीछे कौन है, लेकिन अभी हम रिवील नहीं करेंगे. हमें जांच करने दीजिए, फिर हम तथ्यों के साथ खुलासा करेंगे.'
इसका मकसद क्या था?
नेतन्याहू की इमरजेंसी मीटिंग में मौजूद इजरायली अफसर ने बताया कि यह 9/11 जैसा आतंकी हमला था. इस हमले में 170 से ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी.
ये हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब कुछ ही दिन में 7 अक्टूबर को हुए हमले की तीसरी बरसी है. हो सकता है कि आतंकी 7 अक्टूबर को दोहराना चाहते हों.
इसके अलावा, इस हमले का मकसद कहीं न कहीं इजरायल-UAE और इजरायल-सऊदी के रिश्ते खराब करना भी हो सकता है. हाल ही में नेतन्याहू ने UAE का दौरा किया था. वहीं, अब्राहम अकॉर्ड के तहत सऊदी और इजरायल भी अपने रिश्ते सुधार रहे हैं.
इजरायली अफसर ने बताया कि वह पायलट यात्रियों के साथ विमान को क्रैश करना चाहता था. जरूरी नहीं कि वह तेल अवीव लाकर ही इस विमान को क्रैश करना चाहता हो, बल्कि वह इसे सऊदी अरब या UAE में भी क्रैश कर सकता था.
यह भी पढ़ेंः भारतीय पायलट ने बचाई इजरायल जा रहे विमान के यात्रियों की जान, चाकुओं से हुए हमले भी नहीं डिगा पाए
कौन हो सकता है इसके पीछे?
इजरायली अफसर ने दावा किया कि उन्हें पता है कि इस हमले के पीछे कौन था? हालांकि, अभी उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.
इस हमले के पीछे दो तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं. पहली- हो सकता है कि इस हमले के पीछे कोई आतंकी संगठन या देश हो जो सालों से इसकी तैयारी कर रहा हो. और दूसरी- ऐसा भी हो सकता है कि यह लोन वुल्फ अटैक हो यानी इसका पूरा प्लान और एक्जीक्यूशन उसी ओमानी पायलट ने किया हो.
इजरायली अफसर ने बताया कि जल्द ही मल्ट्री कंट्री जांच शुरू की जाएगी. इसमें इजरायल, सऊदी अरब और UAE होंगे.
यह भी पढ़ेंः प्लेन में खून-खराबा और इमरजेंसी लैंडिंग... इजरायलियों को बदकिस्मती उस देश ले आई जो इजरायल को देश ही नहीं मानता
ये वीडियो भी देखेंः 17 हजार फुट नीचे आया विमान...दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में हड़कंप!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं