टेस्ट और वनडे टीम के भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रच दिया है. वह वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. यही नहीं वह पूरी दुनिया में वनडे फॉर्मेट के तहत सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं. गिल से पहले भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का खास रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम दर्ज था. जिन्होंने 72 पारियों में 3000 के आंकड़े को छुआ था. वहीं कोहली 75 पारियों में 3000 रन बनाने में कामयाब हुए थे. मगर गिल ने महज 62 पारियों में 3000 के आंकड़े को पार करते हुए इस विशेष उपलब्धि को अब अपने नाम कर लिया है.
वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने गिल
यहीं नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में नाबाद 84 रन की पारी खेलते हुए शुभमन गिल पूरी दुनिया में वनडे फॉर्मेट के तहत सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला का नाम आता है. जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में महज 57 पारियों में 3000 के आंकड़े को पार किया था. उनके बाद दूसरे स्थान पर गिल आ गए हैं. गिल ने 62 पारियों में वनडे फॉर्मेट के तहत 3000 रन बनाए हैं. तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाजी शाई होप काबिज हैं. होप ने 67 पारियों में 3000 रन बनाए हैं.
वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
57 - हाशिम अमला - दक्षिण अफ्रीका
62 - शुभमन गिल - भारत
67 - शाई होप - वेस्टइंडीज
67 - फखर जमान - पाकिस्तान
67 - इमाम-उल-हक - पाकिस्तान
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में खूब चला गिल का बल्ला
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला. पारी का आगाज करते हुए मैच के दौरान उन्होंने कुल 66 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 127.27 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 84 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 11 चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.
यह भी पढ़ें- Shot Of The Match: केएल राहुल का करिश्माई शॉट देख गौतम गंभीर की खुली की खुली रह गई आंखें, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं