विज्ञापन

3 लाख की वॉटर प्यूरिफ़ायर मशीन लेकर क्यों इंदौर पहुंचे शुभमन गिल? कप्तान हमेशा रखते हैं साथ!

Shubman Gill, Indore ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच इंदौर में 18 जनवरी को खेला जाएगा. उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है.

3 लाख की वॉटर प्यूरिफ़ायर मशीन लेकर क्यों इंदौर पहुंचे शुभमन गिल? कप्तान हमेशा रखते हैं साथ!
IND vs NZ, 3rd ODI: इंदौर में खेला जाएगा तीसरा वनडे
  • इंदौर को स्वच्छ शहर का दर्जा मिलने के बावजूद प्रदूषित पानी के कारण हाल ही में यह सुर्ख़ियों में रहा है
  • इंदौर को स्वच्छ शहर का दर्जा मिलने के बावजूद प्रदूषित पानी के कारण हाल ही में यह सुर्ख़ियों में रहा है
  • शुभमन गिल ने अपनी सुरक्षा के लिए लगभग तीन लाख रुपए की वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन अपने कमरे में रखवाई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India and New Zealand, Indore ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड को सीरीज़ का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच इंदौर में खेलना है. वनडे सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है. इसलिए इंदौर का मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुक़ाबला बन गया है. भारत के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने के बावजूद इंदौर पिछले दिनों प्रदूषित पानी की वजहों से सुर्ख़ियों में रहा है. टीम इंडिया और BCCI इंदौर में मैच से पहले भी फूंक-फूंक कर काम कर रही है और सख़्ती से एहतियात बरत रही है.

वॉटर प्यूरिफ़िकेशन मशीन के साथ टीम इंडिया

टीम इंडिया इंदौर के पांच सितारा होटल में रुकी है. लेकिन NDTV को होटल सूत्रों से जानकारी मिली है शुभमन गिल करीब तीन लाख रुपए की एक विशेष वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन लेकर इंदौर आए हैं जो आरओ और बोतलबंद पानी को भी दोबारा पूरी तरह शुद्ध करने में सक्षम है.  शुभमन गिल ने इस मशीन को अपने कमरे में ही रखवाया है.

तीन लाख रुपए की है मशीन

हालांकि टीम के मीडिया मैनेजर ने इसपर कोई भी जानकारी देने से इंकार किया है, ये भी नहीं बताया कि गिल ने यह कदम इंदौर में हाल ही में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया है या इसके पीछे कोई और वजह है.

आरओ को 6-7 महीने से अपने साथ रख रहे हैं गिल

इसके अलावा खबर ये भी है कि शुभमन गिल ऐसा 6 से 7 महीने पहले से कर रहे हैं. रिकवरी और हाइड्रेशन के लिए गिल इसका इस्तेमाल काफी समय से कर रहे हैं. 

विराट कोहली फ्रांस से आयातित इवियन नेचुरल स्प्रिंग पानी पीते हैं

हालांकि होटल और मैदान हर जगह शुद्ध पानी के तमाम इंतज़ाम हैं. पैक्ड बोतलों के अलावा RO वाटर का भी इंतज़ाम है. लेकिन टीम यहां ख़ास सावधानी बरत रही है.वैसे विराट कोहली भी खास तरह का पानी पीते हैं, उनकी सेहत से जुड़ी सबसे अहम आदतों में से एक है खुद को हमेशा हाइड्रेट रखना। विराट इस नियम को इतनी गंभीरता से लेते हैं कि वे फ्रांस से आयातित इवियन नेचुरल स्प्रिंग वॉटर पीते हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹4,000 प्रति लीटर बताई जाती है. 

मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे खिलाड़ी 
इस बीच मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे. यहां वे हवन-अनुष्ठान में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चार किया. वहीं विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. दोनों भस्म आरती में शामिल हुए। दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी. क्रिकेटर केएल राहुल भी उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com