PBKS Captain Shreyas Iyer Statement After Defeat Against SRH: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एक महत्वपूर्ण मुकाबला बीते छह मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) के बीच हैदराबाद में खेला गया. जहां पंजाब को सीजन की लगातार तीसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान पंजाब की फील्डिंग काफी लचर नजर आई. खिलाड़ियों ने अहम मौके पर कैच टपकाए. नतीजन टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के बाद कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने फील्डिंग पर खास चर्चा की और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए. उन्होंने बिना नाम लिए किसी का कहा, 'इस तरह की हार को पचा पाना बेहद मुश्किल है. एसआरएच जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ शिरकत करते हुए आसान कैच छोड़ना बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है. हमने शायद दो या तीन कैच टपकाए. टी20 क्रिकेट में यह अस्वीकार्य है. गेंदबाजों ने पूरी कोशिश की, लेकिन हमने फील्डिंग में उनका साथ नहीं दिया. उन छूटे हुए मौकों की वजह से ही हमें हार का मुंह देखना पड़ा, जो साफ है. हमें फिर से रणनीति बनानी होगी और अपनी फील्डिंग को तुरंत सुधारना होगा.'
टूर्नामेंट का आगाज पंजाब ने बेहद शानदार तरीके से किया था. टीम लगातार छह मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. मगर पिछले तीन मुकाबलों में मिली लगातार तीन शिकस्त से टीम का संयोजन बिगड़ गया है. अय्यर ने शुरुआती प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए कहा, ' टूर्नामेंट की शुरुआत हमारे नजरिए से काफी अच्छी हुई थी. हर कोई अच्छे मूड में नजर आ रहा था. मगर इस फॉर्म के साथ हम आगे बढ़े तो हमें काफी नुकसान होगा. कॉनली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. उनका माइंडसेट कमाल का है. वह अच्छे से जानते हैं कि दबावपूर्ण परिस्थिती में कैसे रन बनाना है.'
एसआरएच के खिलाफ पिछले मुकाबले में जरूर पंजाब को शिकस्त का सामना करना पड़ा. मगर युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के अन्य गेंदबाजों की जहां कुटाई हो रही थी. वहीं दूसरे छोर पर उन्होंने किफायती स्पेल डाला. चहल की प्रशंसा करते हुए अय्यर ने कहा, 'युजवेंद्र चहल ने बिना किसी भय के गेंदबाजी की. मैंने उनसे अटैक करने को बोला था, वो भी उस दौरान जब नए बल्लेबाज क्रीज पर आए थे. दुर्भाग्य से हम कैच नहीं पकड़ पाए.'
यह भी पढ़ें- कूपर कॉनली का धमाका, शतक के साथ बदल दिया IPL का इतिहास, कारनामा करने वाले 19 साल में बने पहले बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं