विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2023

भविष्यवाणी: विराट कोहली अपने करियर में कुल कितना शतक लगा पाएंगे, शोएब अख्तर ने बताया

Shoaib Akhtar Virat Kohli: पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) अपने बयान से फैन्स के बीच खुश सुर्खियां बटोरते हैं. अब अख्तर ने विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी की है और बताया है कि अपने करियर में कोहली (Virat Kohli) कुल कितना शतक लगा पाएंगे.

भविष्यवाणी: विराट कोहली अपने करियर में कुल कितना शतक लगा पाएंगे, शोएब अख्तर ने बताया
Shoaib Akhtar Prediction About Virat Kohli

Shoaib Akhtar Virat Kohli: पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) अपने बयान से फैन्स के बीच खुश सुर्खियां बटोरते हैं. अब अख्तर ने विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी की है और बताया है कि अपने करियर में कोहली (Virat Kohli) कुल कितना शतक लगा पाएंगे. दरअसल, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शानदार 186 रन की पारी खेली और अपने इंटरनेशनल करियर में 75 शतक पूरे कर लिए हैं. ऐसे में अख्तर ने ANI से बात करते हुए कोहली के शतकों को लेकर अपनी बात रखी और उम्मीद जताई है कि जब कोहली अपना करियर समाप्त करेंगे तो उनके पास 110 शतक होंगे. 

कहां होना चाहिए एशिया कप 2023, शोएब अख्तर ने बताया

अख्तर ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, 'विराट कोहली को फॉर्म में वापसी करनी थी इसलिए मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं है. उन पर कप्तानी का दबाव था, आखिरकार अब वह मानसिक रूप से आजाद हैं. अब वह  फोकस के साथ खेल रहे हैं  और आगे भी खेलते रहेंगे.  मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वह 110 शतक लगाएंगे और सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. अब उसके पास कप्तानी का भार नहीं है और वह एक विश्व क्रिकेट का किंग बनकर खेलता रहेगा.'

बता दें कि विश्व क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 100 शतक लगाए  हैं. कोहली अब इस समय 75 शतक लगाकर दूसरे नंबर पर हैं. यदि किंग कोहली इस तरह से शतक लगाते रहे तो वह दिन यकीनन दूर नहीं , जब को सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. 

बता दें कि एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में कोहनी ने शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी. जिसके बाद से अबतक वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक लगा चुके हैं. वनडे में 3, टी-20 में 1 और टेस्ट में अबतक कोहली अगस्त 2022 से लेकर 15 मार्च 2023 के बीच लगा चुके हैं. (ANI के इनपुट के साथ)

--- ये भी पढ़ें ---

* जब बीच मैदान में 'नाटू नाटू' गाने के स्टेप्स पर जमकर थिरके हरभजन और सुरेश रैना, Legends League Cricket 2023
* 'EPIC !! ICC Rankings: अश्विन ने एक बार फिर पलट दी बाजी, ICC टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शिखर पर

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shoaib Akhtar, Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com