- राजस्थान रॉयल्स ने खिलाड़ियों का विदाई समारोह
- संजू सैमसन ने किया सभी का धन्यवाद
- स्पीच के दौरान शिमरन हेटमायर खा रहे थे खाना
आईपीएल (IPL) में इस बार राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सीजन में शानदार क्रिकेट खेला लेकिन फाइनल मैच में गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. फाइनल में मिली निराशा के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की घर वापसी के समय काफी सकारात्मक दिखाई दे रही थी. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने औरेंज कैप जीती जबकि युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप अपने नाम की. इन दोनों के अलावा, पूरे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों के कई महत्वपूर्ण योगदान दिया था जिन्होंने आरआर को फाइनल में पहुंचने में मदद की. संजू सैमसन ने भी अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया था.
यह भी पढ़ें- ENG vs NZ : इंग्लैंड पहली पारी में 141 रनों पर हुई ऑल आउट, 9 रनों की मिली बढ़त
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अपने अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे तो कप्तान संजू सैमसन एक स्पीच दे रहे थे उन्होंने अपने स्पीच में सभी को शामिल किया जिसमें खिलाड़ियों से लेकर स्पोर्टिंग स्टॉफ सभी को शामिल किया था.
Honest words from our skipper. ????
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 2, 2022
PS: Hettie ????#RoyalsFamily | #TATAIPL2022 | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/30cfz237Gu
संजू ने अपने स्पीच में कहा-
"ईमानदारी से, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. मेरे निर्णय लेने में विश्वास करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे लगता है, मैंने कुछ बुरे निर्णय लिए होंगे लेकिन कुछ अच्छे निर्णय लिए. मैं निश्चित रूप से सीख रहा हूं और एक लीडर के रूप में भी बढ़ रहा हूं. धन्यवाद ए लॉट सांगा (कुमार संगकारा - क्रिकेट निदेशक, आरआर). मुझे लगता है कि एक मजबूत कप्तान के रूप में समूह की देखभाल करने के लिए एक बड़ा श्रेय सांगा को जाता है. जिस तरह से आप उतार-चढ़ाव के माध्यम से संवाद करते हैं.
इस दौरान जब संजू स्पीच दे रहे थे तो उनका ध्यान सिमरन हेटमायर की तरफ गया. उन्होंने मजाक के लहजे में कहा कि मेरे शानदार स्पीच के दौरान डिनर करने के लिए धन्यवाद. इसे सुनकर हैटमायर से शानदार रिएक्शन दिया जो काफी वायरल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं