विज्ञापन

पाक खिलाड़ियों के साथ खुद का नाम देख शिखर धवन का फूटा गुस्सा, टी-20 लीग को दी लीगल एक्शन की चेतावनी

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ खेलने की खबरों पर शिखर धवन नाराज हो गए हैं. धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

पाक खिलाड़ियों के साथ खुद का नाम देख शिखर धवन का फूटा गुस्सा, टी-20 लीग को दी लीगल एक्शन की चेतावनी
हॉन्ग कॉन्ग T20 लीग पर बवाल, धवन हुए गुस्सा

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसने सुर्खियां बटोर ली है. हुआ ये है कि उनके बिना मंजूरी के उनका नाम हॉन्ग कॉन्ग में  आयोजित होने वाले वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में जोड़ा गया है जिसे देखकर धवन काफी गुस्से में हैं. धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा वर्ल्ड T20 कॉन्टिनेंट के आयोजकों पर निकाली है. धवन ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी है. 

दरअसल, हॉन्ग कॉन्ग में बहुत जल्द वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप खेला जाना है, जिसमें एशिया वॉरियर्स, अफ्रीका लायंस, यूरोप चैंपियंस और नॉर्थ अमेरिका ईगल्स की टीम खेलेंगी. इस लीग में रिटायर हो चुके क्रिकेटर खेलते दिखेंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धवन इस लीग में एशिया वॉरियर्स  टीम की ओर खेलते नजर आएंगे जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी  इफ्तिखार अहमद और सोहेल तनवीर भी शामिल हैं. 

जब धवन को यह बात पता चली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की और टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' लेनी की धमकी भी दी है. धवन ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैंने देखा है कि वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में मेरा नाम एक प्रतिभागी के तौर पर दिखाया गया है. आयोजकों ने मेरी अनुमति या जानकारी के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है और मेरी टीम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. मैं मीडिया और फैंस से आग्रह करता हूं कि किसी भी अनअधिकृत खबर पर विश्वास ना करें. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद."
 

बता दें कि वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप टूर्नामेंट का आयोजन इसी साल होने वाला है.  हॉन्ग कॉन्ग इसकी मेजबानी करेगा. इस लीग में दुनिया के 60 से ज्यादा रिटायर ले चुके क्रिकेटर खेलने वाले हैं. हालांकि अभी इस लीग के शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह लीग दिसंबर में खेला जाएगा.  इस लीग में   ड्वेन स्मिथ, जेरोम टेलर, उपुल थरंगा, अभिमन्यू मिथुन और राहुल शर्मा जैसे खिलाड़ी शिरकत कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान, नंबर 4 पर अय्यर, 1 बदलाव, चौथे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

यह भी पढ़ें | 8 घंटे तक क्रीज पर जमे रहे अटल, 332 गेंदों की मैराथन पारी से अफगानिस्तान को बचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com