विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

श्रीलंका दौरा : चोट के कारण मुरली विजय भारतीय टेस्‍ट टीम से बाहर, इस ओपनर को मिला टीम में स्‍थान

श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम को सलामी बल्‍लेबाज मुरली विजय की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी.

श्रीलंका दौरा : चोट के कारण मुरली विजय भारतीय टेस्‍ट टीम से  बाहर, इस ओपनर को मिला टीम में स्‍थान
मुरली विजय कलाई की चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं जा सकेंगे (फाइल फोटो)
  • विजय के दाहिने हाथ की कलाई में अभी भी है दर्द
  • ऑस्‍ट्रेलिया टीम के भारत दौरे के दौरान लगी थी चोट
  • शिखर धवन को उनकी जगह टेस्‍ट टीम में स्‍थान मिला
नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम को सलामी बल्‍लेबाज मुरली विजय की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी. ओपनर विजय कलाई की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल सकेंगे. 26 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही तीन मैचों की सीरीज के लिए विजय की जगह शिखर धवन को टीम में स्‍थान दिया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. बीसीसीआई कीसचिव अमिताभ चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘अखिल भारतीय चयन समिति ने सोमवार को शिखर धवन को घायल मुरली विजय की जगह टीम में चुना है जो श्रीलंका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.’ उन्होंने कहा,‘विजय को ऑस्ट्रेलिया टीम के दौरे के दौरान कलाई में चोट लगी थी. उसकी दाहिनी कलाई में अभी भी दर्द है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सलाह दी है कि विजय को रिहैबिलिटैशन जारी रखना चाहिए.’

भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य धवन ने 23 टेस्ट में 38 . 52 की औसत से रन बनाए हैं जिसमें चार शतक शामिल हैं. उन्होंने आखिरी बार 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट खेला था. इस टेस्‍ट में शिखर ने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे.
 
shikhar dhawan

शिखर धवन ने अपने करियर के पहले टेस्‍ट में ही शतकीय पारी खेली थी (फाइल फोटो)
 

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज शिखर ने अपने टेस्‍ट करियर का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया था.  वर्ष 2012-13 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अपने पहले टेस्‍ट में उन्‍होंने 187 रन की पारी खेली थी जिसमें 19 चौके और तीन छक्‍के शामिल थे. शिखर धवन इस समय शानदार फॉर्म में हैं. इंग्‍लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में उन्‍होंने सर्वाधिक रन बनाए थे. उन्‍हें गोल्‍डन बैट अवार्ड मिला था.

वीडियो : शिखर धवन अपने प्रदर्शन में कोहली जैसी निरंतरता लाना चाहते हैं



भारतीय टीम :
विराट कोहली (कप्तान) , शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और अभिनव मुकुंद.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka Tour, Test Series, Murali Vijay, Wrist Injury, Team India, Shikhar Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com