Shikhar Dhawan predicts the potential winner of IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा. इस मैच का फैन्स बेसर्ब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने रिएक्ट किया है. धवन ने भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) में से किस टीम की जीत होगी. इसको लेकर भविष्यावणी की है. टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए धवन ने भारत-पाक मैच को लेकर अपनी राय दी है. धवन ने भारत और पाकिस्तान के मैच को दुनिया का सबसे स्पेशल मैच करार दिया है.
चैंपियंस ट्रॉफी के स्टार रहे हैं धवन (Shikhar Dhawan record in Champions Trophy)
एमएस धोनी की अगुआई में भारत ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था जिसमें धवन ने अहम भूमिका निभाई थी. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने पांच मैचों में 90.75 की शानदार औसत, दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 363 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी.
ICC टूर्नामेंट में भारत vs पाकिस्तान (Head-to-Head: India vs Pakistan in ICC tournaments)
भारत ने ऐतिहासिक रूप से ICC विश्व कप में पाकिस्तान पर दबदबा बनाया है, ODI विश्व कप (8-0) में 100% जीत का रिकॉर्ड बनाए रखा है और T20 विश्व कप में अपने आठ मुकाबलों में से सात में भारत को जीत हासिल की है, पाकिस्तान की एकमात्र जीत 2021 में टी20 वर्ल्ड कप दुबई में आई थी.
वैसे, चैंपियंस ट्रॉफी में एक अलग कहानी है. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 5 मैच खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान को तीन मैचों में जीत और भारत को केवल दो मैचों में जीत मिली है. साल 2004 और 2009 में, पाकिस्तान ने ग्रुप-स्टेज के मुकाबलों में जीत हासिल की थी, वहीं, भारत ने 2013 और 2017 में प्रभावशाली जीत हासिल किया था, इसके बाद फिर फाइनल में भारत को पाकिस्तान ने हरा दिया था. (Head-to-Head IND vs PAK In Champions Trophy)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल (ICC Men's Champions Trophy 2025 Fixtures, Schedule)
तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | समय | वेन्यू |
19 फरवरी, बुधवार | पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड | ग्रुपA | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
20 फरवरी, गुरूवार | भारत vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
21 फरवरी, शुक्रवार | अफ़ग़ानिस्तान vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
22 फरवरी, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
23 फरवरी, रविवार | भारत vs पाकिस्तान | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
24 फरवरी, सोमवार | बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
25 फरवरी, मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ़्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
26 फरवरी, बुधवार | अफगानिस्तान vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
27 फरवरी, गुरूवार | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
28 फरवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
1 मार्च, शनिवार | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
2 मार्च, रविवार | भारत vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
4 मार्च, मंगलवार | सेमीफाइनल 1 | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | |
5 मार्च, बुधवार | सेमीफाइनल 2 | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | |
9 मार्च, रविवार | फाइनल | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर/दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं