वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वैभव ने एक ऐसी पारी खेली है जिसने फैन्स को हैरान कर दिया. यूएई के खिलाफ मैच में भारत ए की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद पर 204 रन की पारी खेली जिसमें 28 छक्के लगाए. वैभव की यह पारी किसी भी देश की ए टीम की ओर से खेलते हुए तीसरी सबसे बड़ी पारी है. इस मामले में पहले नंबर पर शिखर धवन हैं. धवन ने साल 2013 में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलेत हुए 150 गेंद पर 248 रन की पारी खेली थी जो भारत ए की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड है.
इसके बाद नंबर 2 पर इंग्लैंड के बेन डकेट हैं जिन्होंने 2016 में श्रीलंका ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की ओर से खेलते हुए नाबाद 220 रन की पारी 131 गेंद पर खेली थी. नंबर 3 पर अब वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव ने यूएई के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलचे हुए 53 गेंद पर 204 रन बनाए थे.
किसी देश की 'A'टीम के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
- 248 (150) - शिखर धवन (इंडिया A) बनाम दक्षिण अफ्रीका A, 2013
- 220* (131) - बेन डकेट (इंग्लैंड लायंस) बनाम श्रीलंका A, 2016
- 204 (53) - वैभव सूर्यवंशी (इंडिया A) बनाम UAE, 2026
लिस्ट ए में सबसे बड़ी पारी नारायण जगदीसन के नाम
वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में ओवरऑल सबसे सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड नारायण जगदीसन के नाम है, जिन्होंने 2022 में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंद पर 277 रन की पारी खेली थी. नंबर 2 पर एलिस्टेयर डंकन ब्राउन हैं जिन्होंने 2002 में Surrey की ओर से खेलते हुए ग्लैमरगन के खिलाफ मैच में 160 गेंद पर 268 रन की पारी खेली थी. इसके बाद नंबर 3 पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 264 रन बनाए थे.
बता दें कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे. इंडिया 'ए' ने 250 रनों के लक्ष्य को केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और 254/3 का स्कोर बनाया. उनकी इस पारी में लिस्ट 'ए' क्रिकेट के सबसे तेज शतक और दोहरे शतक का रिकॉर्ड शामिल है.
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के 'सुनामी' दोहरे शतक से निकले कुल ये 11 बड़े रिकॉर्ड, दुनिया भर में कारनामों की गूंज
यह भी पढ़ें | युवराज की 30 मिनट की कॉल ने दिया साहस, तब जाकर 'Boss Baby' ने खेली रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पारी, बोले- मैं परेशान था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं