Shashi Tharoor on Sanju Samson and Gautam gambhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत को 5 विकेट से जीत मिली, भारत की जीत में संजू सैमसन ने 97 रन का पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. संजू को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सांसद शशि थरूर ने कोच गंभीर को शुक्रिया कहा है. शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर संजू सैमसन पर भरोसा जताने के गंभीर का आभार व्यक्त किया है. शशि थरूर ने अपने पोस्ट में लिखा, "धन्यवाद, गौतम गंभीर, संजू सैमसन पर भरोसा बनाए रखने के लिए."
Thank you @GautamGambhir for keeping the faith! @IamSanjuSamson https://t.co/rHd9tNvBrw
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 2, 2026
इसके अलावा संजू सैमसन की पारी को देखकर शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, आज वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में उनकी शानदार पारी के बाद संजू सैमसन के लिए गर्व और राहत की भावना है. मुझे उनके लिए दुख हुआ था क्योंकि पहले की नाकामियों की वजह से उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी. आज उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वह वहां होने के लायक क्यों थे. तिरुवनंतपुरम के अपने बेटे, भारत के गौरव पर गर्व है."
Bursting with pride and relief for @IamSanjuSamson after his superlative innings in today's virtual quarterfinal against the WestIndies. I had suffered for him as earlier setbacks saw him lose his place in the side. Today he showed the world why he deserved to be there in the… pic.twitter.com/Tf8T8UytnG
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 1, 2026
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 41 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खोने के बावजूद जीत दर्ज की, संजू ने मैच में 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने का काम किया.
ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं