Shashank Singh break silence on Family Cook: पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह पर उनके घर के रसोइए ने मारपीट का आरोप लगाया है. रसोइए ने दोनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शशांक सिंह ने रसोइए के आरोपों से इनकार किया है. शशांक सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मेरी उससे कोई खास बातचीत नहीं थी. मैंने उससे पहले दिन सिर्फ यही पूछा कि क्या-क्या बना लेते हो, और उसने कहा था कि मैं सबकुछ बना लेता हूं. बाद में उसने कहा कि वह कुछ भी नहीं बना पाता. ऐसे झूठे आदमी के बारे में क्या बोलूं.."
शशांक ने कहा, "हमारे घर में उसके साथ मार-पीट नहीं हुई. वह घर पर हमारे फोटो, वीडियो निकालता था. फोटो-वीडियो के लिए उसे जरूर मां ने डांटा था. जहां सजावट का सामान था, वहां से गणपति की मूर्ति गायब भी हुई है. जब उसे डांटा गया, उस समय मैं ऊपर सो रहा था. मैं जब ऊपर से आया, तो मम्मी उसे निकलने को बोल रही थी. मुझे लगता है कि बाद में कहीं ये चोरी का मामला न निकले."
उन्होंने कहा, "तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने वाली बात गलत है. हम लोग ऐसी हरकत नहीं कर सकते हैं. मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं. हमने उसका मोबाईल लिया और जितने फोटो उसने यहां के लिए थे, उसे डिलीट करवाया. वह जब जा रहा था, उसके हाथ में मोबाईल था. बाहर जाकर उसकी लड़ाई किससे हुई, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता."
उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि गरीब आदमी को पुलिस के पास भेजना और थाने में बैठाना उचिच नहीं होगा, इसलिए हमने उसे पुलिस के पास नहीं भेजा, लेकिन अब लग रहा है कि हमसे गलती हो गई." शशांक सिंह ने पूर्व में अपने परिवार में घटी ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए इस मामले में पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने से इनकार किया है.
ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं