विज्ञापन

'धन के भंडार बन गए हैं', केकेआर में किस चीज की है भरमार, जिससे खुश हैं शेन वॉटसन?

केकेआर 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. पिछले सत्र में केवल पांच जीत दर्ज करके आठवें स्थान पर रहने वाली केकेआर को रहमानुल्लाह गुरबाज और क्विंटन डीकॉक की अनुपस्थिति में नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतरना होगा.

'धन के भंडार बन गए हैं', केकेआर में किस चीज की है भरमार, जिससे खुश हैं शेन वॉटसन?
Abhishek Nayar

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने शुक्रवार (20 मार्च) को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले तीन बार की चैंपियन टीम के लिए सही संयोजन तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. केकेआर के लिए पिछला सत्र निराशाजनक रहा था जिसके बाद टीम में कई बदलाव किए गए. उसने कैमरन ग्रीन, फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र जैसे बड़े नामों को टीम में शामिल किया है, लेकिन अभी तक अपने बल्लेबाजी क्रम को अंतिम रूप नहीं दिया है.

नायर ने पत्रकारों से कहा, 'मुझे यह अनुमान लगाने में बहुत दिक्कत होती है कि क्या गलत हो सकता है, लेकिन मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि मुझे नहीं पता कि टूर्नामेंट कैसा रहेगा, लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआत में यह सुनिश्चित करना होगा कि 29 मार्च तक हमारे पास पूरी तरह से फिट अंतिम एकादश रहे.'

केकेआर 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. पिछले सत्र में केवल पांच जीत दर्ज करके आठवें स्थान पर रहने वाली केकेआर को रहमानुल्लाह गुरबाज और क्विंटन डीकॉक की अनुपस्थिति में नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतरना होगा.

न्यूजीलैंड की विस्फोटक जोड़ी एलन और सीफर्ट प्रमुख दावेदार हैं. सुनील नारायण भी ओपनिंग करते हैं. ऐसे में केकेआर के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि ग्रीन, रविंद्र और मथीशा पथिराना को बाहर रखना आसान नहीं होगा.

नायर ने कहा, 'मुझे लगता है कि अभी यही प्राथमिकता है. यह सुनिश्चित करना कि हम सही संयोजन तैयार करें. मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में यह हमारी पहली चुनौती होगी और बाकी चीजें हम समय के साथ देखेंगे.'

सहायक कोच शेन वॉटसन ने भी कहा कि केकेआर की टीम में कई अच्छे बल्लेबाज हैं और इसलिए अंतिम एकादश का चयन करना आसान नहीं होगा.

उन्होंने कहा, 'इस केकेआर टीम की खूबसूरती यह है कि इस सत्र में हमारे पास विश्व स्तरीय बल्लेबाजों के रूप में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. हमारे पास जिस स्तर के खिलाड़ी हैं, उससे हम एक तरह से धन के भंडार बन गए हैं. पहले मैच से ही उचित संयोजन तैयार करना टीम प्रबंधन के लिए चुनौती होगा.'

वॉटसन ने कहा, 'ग्रीन जिस तरह के ऑलराउंडर हैं, उन्हें जहां भी मौका मिलेगा, मुझे पता है कि वह उसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे.'

केकेआर को तेज गेंदबाजी विभाग में झटके लगे हैं क्योंकि हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि पथिराना की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के नेतृत्व वाले स्पिन आक्रमण पर भरोसा जताया.

उन्होंने कहा, 'हमारे पास इस पूरे टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजों की सबसे बेहतरीन जोड़ी है. इसलिए गेंदबाजी के लिहाज से मुझे लगता है कि हम ठीक रहेंगे. इसके अलावा वैभव (अरोड़ा) को भी मत भूलिए, जिनका पिछले साल का प्रदर्शन शानदार रहा था.'

यह भी पढ़ें- IPL 2026: पप्पू यादव के बेटे ने कर दिया कमाल, IPL से पहले अभ्यास मैच में किया छक्के-चौकों की बरसात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com