आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज में अब गिनती के आठ दिन शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने एक प्रैक्टिस मैच खेला है. जहां खिलाड़ियों को दो ग्रुपों में बांटा गया था. पहली टीम का नाम पर्पल नाइट्स, जबकि दूसरी टीम का नाम गोल्ड नाइट्स था. यहां गोल्ड नाइट्स की तरफ से शिरकत करते हुए पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan) का विस्फोट देखने को मिला है. मैच के दौरान उन्होंने महज 16 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते उन्होंने 37 रन कूट डाले.
सार्थक ने वैभव अरोड़ा को बनाया खास निशाना
मैच के दौरान सार्थक ने पर्पल नाइट्स के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा को अपना खास निशाना. उनके एक ओवर में उन्होंने दो छक्के और दो चौके की मदद से कुल 20 रन बटोरे. यहीं नहीं उन्होंने अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की भी परिक्षा ली. इनके ओवर में उन्होंने कुल तीन चौके लगाए.
0 6 0 6 4 4 👉 Sarthak Ranjan is off and running 💪
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 20, 2026
Head to the X LIVE to watch our Intra-Squad game 🤩
ब्लेसिंग मुजरबानी ने किया आउट
मैच के दौरान अच्छे टच में नजर आ रहे सार्थक को ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. मुजरबानी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हैं. आईपीएल के आगामी सीजन में वह केकेआर की तरफ से जलवा बिखेरेंगे.
All S̷t̷a̷r̷s̷ Knights game 🔥💜 pic.twitter.com/wtbFVWolKw
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 20, 2026
30 लाख रुपए में केकेआर के साथ जुड़े हैं सार्थक
सार्थक को केकेआर की टीम ने पिछले साल नवंबर में मिनी नीलामी के दौरान 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था. घरेलू क्रिकेट में वह दिल्ली की तरफ से शिरकत करते हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने दो फर्स्ट क्लास, सात लिस्ट ए और पांच टी20 मुकाबले खेले हैं.
यह भी पढ़ें- आईपीएल से पहले विराट कोहली का विस्फोट, छक्के-चौकों से गूंज उठा स्टेडियम, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं