विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2013

आफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने

आफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने
शाहिद आफरीदी ने पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच सेंट विन्सेंट में खेले गए पहले ट्वेंटी-20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। आफरीदी ने इस मैच में 46 रन की पारी में दो छक्के लगाए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: शाहिद आफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस ऑलराउंडर ने शनिवार को पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच सेंट विन्सेंट में खेले गए पहले ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

आफरीदी ने इस मैच में अपनी 46 रन की पारी में दो छक्के लगाए। इनमें से सुनील नारायण की गेंद पर लगाया गया पारी का दूसरा छक्का उनके करियर का 400वां छक्का था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में आफरीदी के बाद वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का नंबर आता है, जिनके नाम पर 353 छक्के दर्ज हैं।

इन दोनों के अलावा केवल श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (352 छक्के) ने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 से अधिक छक्के जड़े हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम (277 छक्के) चौथे और भारत के सचिन तेंदुलकर (264 छक्के) पांचवें स्थान पर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शाहिद आफरीदी, 400 छक्का, पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज, Shahid Afridi, 400 Sixes, Pakistan Vs West Indies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com