विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

आइस क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के साथ खेलेंगे ग्रीम स्मिथ और शाहिद अफरीदी

इस टूर्नामेंट से संन्यास ले चुके कई बड़े क्रिकेटर पहले ही जुड़ चुके है.

Also Read in
आइस क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के साथ खेलेंगे ग्रीम स्मिथ और शाहिद अफरीदी
इस टूर्नामेंट से संन्यास ले चुके कई बड़े क्रिकेटर पहले ही जुड़ चुके है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ स्विट्जरलैंड में खेले जाने वाले सेंट मौरिट्ज आइस क्रिकेट का हिस्सा होंगे. इस टूर्नामेंट से संन्यास ले चुके कई बड़े क्रिकेटर पहले ही जुड़ चुके है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अफरीदी जहां लगातार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं, तो वहीं स्मिथ पिछले साल फरवरी में मास्टर्स चैम्पियन लीग में भाग लेने के बाद पहली बार क्रिकेट मैदान में दिखेंगे. इस टूर्नामेंट से वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, शोएब अख्तर, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा, माइकल हसी, जैक कैलिस, डेनियल विटोरी, नेथन मैकुलम, ग्रांट इलियट, मोंटी पनेसर और ओवैस शाह जैसे क्रिकेटर पहले ही जुड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें : इस टूर्नामेंट में फिर आमने-सामने होंगे वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर

स्मिथ ने कहा, 'मुझे नहीं पता की इस टूर्नामेंट से क्या उम्मीद करूं, लेकिन मैं दुनिया के खूबसूरत हिस्से में क्रिकेट खेलने को लेकर काफी रोमांचित हूं. मुझे उम्मीद है कि यह आयोजन सफल होगा.' टूर्नामेंट के आयोजक वीजे स्पोर्ट्स ने दावा किया कि इसके लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मंजूरी ली है.

VIDEO : मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


इस मैच को मैटिंग पिच पर खेला जाएगा, जिसमें खिलाड़ी लाल गेंद और दूसरे क्रिकेट उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे. हालांकि स्पाइक वाले जूते की जगह स्पोर्ट्स जूते का इस्तेमाल करने होंगे. मैच के समय वहां मौसम ठीक रहने का अनुमान है जिस दौरान दिन का न्यूनतम तापमान शून्य से 20 डिग्री कम तक जा सकता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Afridi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com