विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम में 'नया अफरीदी' शामिल, जानें कौन-कौन है टीम में..

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्‍तान की टीम घोषित कर दी गई है.

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम में 'नया अफरीदी' शामिल, जानें कौन-कौन है टीम में..
शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्‍तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था (फाइल फोटो)
  • शाहिद अफरीदी भी हैं शाहीन शाह की प्रतिभा के मुरीद
  • टीम में हुसैन तलत और आसिफ अली अन्‍य नए चेहरे
  • सरफराज अहमद करेंगे टीम की कप्‍तानी
कराची: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्‍तान की टीम घोषित कर दी गई है. चयनकर्ताओं ने रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. टीम में पाकिस्‍तान की तेज गेंदबाजी सनसनी माने जा रहे शाहीन शाह अफरीदी जगह पाने में सफल रहे हैं. जूनियर वर्ल्‍डकप और पाकिस्‍तान सुपर लीग में शाहीन ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है. पाकिस्‍तान टीम में स्‍थान बनाने वाले इस 'नए अफरीदी' की प्रतिभा को शाहिद अफरीदी ने भी बेहद खास बताया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस 'नए' अफरीदी ने लिए छह विकेट, टीम ने आयरलैंड को हराया

नए खिलाड़ियों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के अलावा हरफनमौला हुसैन तलत और तेजतर्रार बल्लेबाज आसिफ अली शामिल हैं, जिन्होंने हाल में संपन्न हुई पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शानदार प्रदर्शन किया था. पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज राहत अली को भी मिला है जो दिसंबर 2016 के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं.
वीडियो: पाकिस्‍तान ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
टीम इस प्रकार है...
 फखर जमां, अहमद शहजाद, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, सरफराज अहमद (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, हसन अली, राहत अली, उस्मान खान शिनवारी और शाहीन शाह अफरीदी. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan T20I Squad, Shaheen Shah Afridi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com