महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमी-फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. बांग्लादेशी महिला टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जहां अन्य बल्लेबाज रनों के लिए तरस रहीं थी. वहीं शेफाली ने पारी का आगाज करते हुए कुल 40 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 160.00 की स्ट्राइक रेट से 64 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
सुल्ताना खातून की बनीं शिकार
एक समय लग रहा था कि शेफाली वर्मा आज अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की पहली सेंचुरी पूरी कर लेंगी. मगर पारी का 14वां ओवर डालने आई सुल्ताना खातून के ओवर में उनका धैर्य जवाब दे गया. जहां वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सुल्ताना खातून की शिकार बनीं. उनका शानदार कैच सब फील्डर फरजाना यासमीन ने पकड़ा. जिस दौरान शेफाली आउट हुईं. उस दौरान भारतीय टीम का स्कोर 13.5 ओवरों में 3-92 रन था.
Hates and banters aside, Shefali Verma is genuinely the greatest knockout players India has ever produced. 🙌
— Pratika's Poetry (@RRoyalism_) September 10, 2026
Absolute knockout beast. 🇮🇳🔥 pic.twitter.com/alrl8cj7zL
शेफाली वर्मा की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
शेफाली वर्मा ने खबर लिखे जाने तक भारतीय महिला टीम की तरफ से कुल 115 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से 114 पारियों में 3069 रन निकले हैं. शेफाली के नाम महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 20 अर्धशतक दर्ज है. 81 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी है.
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 31 पारियों में 17 सफलता हासिल की है. 15 रन खर्च कर तीन विकेट उनका एक मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- 16 साल बाद नंबर-9 पर आया तूफान, रॉबिंसन ने ब्रॉड की यादें ताजा कर दीं, बनाया गजब का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं