विज्ञापन

पाकिस्तान के शादाब खान को पहली मुलाकात में विराट कोहली ने कर दिया था हैरान, बोले- 'टीवी पर कुछ और, असल जिंदगी में कुछ और..

पाकिस्तान के शादाब खान ने विराट कोहली की पर्सनालिटी पर अपनी राय दी है और उनके बारे में कहा है कि पहली मुलाकात में किंग कोहली ने उन्हें हैरान कर दिया था.

पाकिस्तान के शादाब खान को पहली मुलाकात में विराट कोहली ने कर दिया था हैरान, बोले- 'टीवी पर कुछ और, असल जिंदगी में कुछ और..
शादाब खान ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने भारत के विराट कोहली के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की है और बताया है कैसे कोहली ने उन्हें हैरान कर दिया था. मोईन अली और आदिल राशिद के यूट्यूब शो 'बियर्ड बिफोर विकेट' पर बात करते हुए शादाब ने कहा कि कोहली से मिलने से पहले मैदान पर उनके आक्रामक व्यवहार की वजह से उनके मन में कोहली के बारे में एक अलग राय थी, लेकिन असल में वे काफी 'सामान्य' इंसान निकले. उन्होंने बताया कि जब भी वे मिलते हैं तो हमेशा पंजाबी में मुझसे बात किया करते थे. शादाब ने कहा, "जब मैंने पहली बार विराट कोहली के खिलाफ खेला, तो उन्होंने मुझे हैरान कर दिया. टीवी पर हम उन्हें जैसा देखते थे और असल में जब मैं उनसे मिला, तो वे बिल्कुल अलग थे. इसलिए मुझे लगा, 'अरे, ये तो बिल्कुल आम इंसान हैं'. मैं पंजाबी बोलता हूं, उन्होंने मुझसे पूछा, 'पंजाबी?' और मैंने कहा हां.

 अब भी, जब भी हम मिलते हैं, वे पंजाबी में ही बात करते हैं..तो वो इंसान... उस समय भी वे खेल के दिग्गज थे. लेकिन जिस तरह से वे मुझसे बात कर रहे थे..उसने मुझे हैरान कर दिया. क्योंकि मैंने मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज और बाकी चीजें देखी थीं, लेकिन जब मैं उनसे मिला, तो वे बिल्कुल अलग थे."

शादाब ने भारत के खिलाफ पहला मैच 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में  खेला था.  जिसमें पाकिस्तान बारिश से प्रभावित ग्रुप स्टेज का मैच तो हार गया, लेकिन फाइनल जीत लिया. लॉर्ड्स में खेले गए उस फाइनल मैच में शादाब ने कोहली का कैच पकड़ने में सफलता हासिल की थी. 

यह भी पढ़ें | सचिन तेंदुलकर-सईद अनवर ओपनर, नंबर 3 कोहली, धोनी कप्तान, वसीम जाफर ने IND-PAK मिलाकर चुनी वनडे प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | आदित्य नंबर-1, आनंद-अर्शदीप टॉप-3 में, नीरज के बाद नेशनल ओपन में सबसे लंबी थ्रो करने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

यह भी पढ़ें | तिलक वर्मा का 'सुपर कैच', रिकॉर्ड 'अर्द्धशतक' के साथ बने भारत के नंबर-1 कैचर, 'स्पेशल क्लब' में हुए शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Shadab Khan, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com