विज्ञापन

22 शतक, 28 अर्धशतक, फिर भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह, भारत के इस 'अनलकी' क्रिकेटर पर मचा बवाल

IND vs SL 2026: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम में एक बार फिर सरफराज खान को जगह नहीं दी गई है.

22 शतक, 28 अर्धशतक, फिर भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह, भारत के इस 'अनलकी' क्रिकेटर पर मचा बवाल
सरफराज को फिर नहीं मिली जगह

Sarfaraz Khan, IND vs SL Test Cricket:  श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में  15 खिलाड़ियों का चुनाव हुआ है, इन 15 खिलाड़ियों में एक ऐसा नाम नहीं है जिसकी उम्मीद फैन्स कर रहे थे. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंडियन ब्रैडमैन माने जाने वाले सरफराज खान है. लगातार 2 रणजी सीजन में  100 से भी ज्यादा औसत से रन बनाकर सरफराज  घरेलू क्रिकेट के ब्रैडमैन बन गए थे. लेकिन इन सबके बाद भी चयनकर्ता इस दाएं हाथ के बल्लेबाज पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. 

मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज का भारतीय इंटरनेशनल टीम से बाहर रहने का सिलसिला जारी है और वे 2024 के आखिर से ही टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद नेशनल टीम में शानदार एंट्री करने के बावजूद, सरफराज खान मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए और शुभमन गिल की कप्तानी में टीम के बदलाव के दौर में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है. 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 2025-26 रणजी ट्रॉफी में 7 मैच में बनाए 429 रन, घरेलू क्रिकेट के ब्रैडमैन

साल 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम का हिस्सा रहने के बाद, सरफराज खान ने अपने व्हाइट-बॉल गेम में पूरी तरह से सुधार किया है और घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में भी लगातार रन बनाए हैं. 2025-26 रणजी ट्रॉफी में, उन्होंने सात मैचों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए. 

22 शतक, 28 अर्धशतक

62 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में सरफराज ने 5114 रन बनाए हैं.जिसमें 17 शतक, 16 अर्धशतक शामिल है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज ने 301 रन की पारी भी खेली है. दूसरी ओर भारत के लिए 6 टेस्ट मैच सरफराज खेल चुके हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं, सरफराज के नाम लिस्ट ए में 3 और टी-20 में एक शतक दर्ज है. यानी अबतक के अपने करियर में 22 शतक लगा चुके हैं. इसके अलावा टेस्ट में 3 अर्धशतक, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16 अर्धशतक, लिस्ट ए में 2 और टी-20 में 7 अर्धशतक ठोक चुके हैं. यानी कुल मिलाकर सरफराज के नाम 28 अर्धशतक अबतक दर्ज हैं. 

फिटनेस पर भी किया काम

सरफराज जब टीम में थे तो उनकी फिटनेस को लेकर काफी बातें हुई. इसलिए जब सरफराज टीम से बाहर हुए तो उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी वर्क किया. घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार बल्लेबाज ने पिछले साल 2 महीने के अंतराल में 17 किलो वजन कम किया. फिटनेस पर काम करके सरफराज वर्तमान में काफी स्लिम नजर आते हैं. उनकी फिटनेस में भी सुधार हुआ है. इन सबके बाद भी चयनकर्ताओं ने टेस्ट के लिए सरफराज का चुनाव नहीं किया है.

सब-कॉन्टिनेंट में'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकते थे

एक और बात है स्पिन खेलने की उनकी काबिलियत और स्वीप शॉट्स का इस्तेमाल करके गेंदबाजों को परेशान करने की क्षमता, खासकर ऐसे समय में जब सब-कॉन्टिनेंट में अच्छी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की काबिलियत पर सवाल उठाए जा रहे हैं.  यह दाएं हाथ का बल्लेबाज एक अहम खिलाड़ी और 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकता था, लेकिन एक बार फिर उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. 

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

ये भी पढ़ें- भारत Vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल: तारीख, समय और वेन्यू सब जानिए, WTC की रेस में निर्णायक होगी सीरीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarfaraz Naushad Khan, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com