विज्ञापन

DC vs CSK: 'मैं ये नहीं कहना चाहता था', क्या सेंचुरी न बना पाने का है मलाल? संजू सैमसन का बयान हुआ वायरल, सुनील गावस्कर ने किया रिएक्ट

Sanju Samson Statement on Missed Hundred vs DC, IPL 2026: इस IPL सीजन में पहले ही 2 शतक लगा चुके सैमसन ने डीसी के खिलाफ 52 गेदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली.

DC vs CSK: 'मैं ये नहीं कहना चाहता था', क्या सेंचुरी न बना पाने का है मलाल? संजू सैमसन का बयान हुआ वायरल, सुनील गावस्कर ने किया रिएक्ट
Sanju Samson Statement on Missed Hundred vs DC, IPL 2026: 

Sanju Samson Statement on Missed His Hundred vs DC, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हरा दिया. सीएसके की जीत के हीरो एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे. सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलायी और प्लेऑफ खेलने की संभावना बरकरार रखी. सैमसन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद सैमसन ने शतक का मौका चूकने, फैंस द्वारा 'चेट्टा' नाम से पुकारे जाने और मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी. 

सैमसन ने कहा, "फैंस मुझे चेट्टा कह रहे हैं, लेकिन मुझे संजू नाम ज्यादा पसंद है." धीमी शुरुआत के बाद तूफानी अंदाज में मैच का अंत करने वाले सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि हम यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपके लिए क्या सच में अच्छा काम करता है और आप बेसिक्स पर टिके रहने की कोशिश करते हैं. इस फॉर्मेट में खुद पर भरोसा जरूरी है. मुझे लगता है कि मैं पिछले दो-तीन महीनों से ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं अपने शुरुआती मूवमेंट पर थोड़ा काम कर रहा हूं, और यह सच में अच्छा हो रहा है. 

क्रीज पर बेहद शांत दिखने वाले सवाल पर सैमसन ने कहा, "मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं. आजकल क्रीज पर ज्यादा समय बिता पा रहा हूं, इसलिए अब सभी को पता चला है. मैं बाहर भी बैठा होता हूं, तो भी बहुत शांत रहता हूं." 

सुनील गावस्कर ने बताया 'परिपक्व पारी'

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने संजू की बल्लेबाजी में आए ठहराव की सराहना की. उन्होंने कहा, "संजू की यह पारी उनकी परिपक्वता को दर्शाती है. धैर्य का फल हमेशा मीठा होता है. उन्होंने पहले पिच को समझा, सेट हुए और फिर तेजी से रन बटोरने शुरू किए." गावस्कर ने एक दिलचस्प बात यह भी कही कि, "अगर कार्तिक अंत में आक्रामक शॉट्स नहीं खेलते, तो संजू अपना शतक भी पूरा कर सकते थे, लेकिन संजू ने अपने व्यक्तिगत स्कोर से ऊपर टीम के हित को रखा, जो काबिले तारीफ है."

सहवाग ने खेल की समझ को सराहा

सहवाग ने खेल की समझ को सराहा - वहीं, अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने संजू के शॉट सिलेक्शन की तारीफ की. सहवाग ने कहा, "संजू अब 'प्रतिशत क्रिकेट' (रिस्क और रिवॉर्ड का सही संतुलन) खेल रहे हैं. वे केवल उन्हीं गेंदों पर प्रहार कर रहे थे जो उनकी रेंज में थीं. पिछले कुछ सालों में उनके खेल की समझ और मैच को पढ़ने की क्षमता में जबरदस्त सुधार हुआ है."

लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके पर सैमसन ने कहा

"मुझे लगता है कि हम जिस लक्ष्य का पीछा कर रहे थे और विकेट जैसा बर्ताव कर रहा था, उसे देखते हुए अगर हमारे पास बिना किसी नुकसान के 30-35 रन पर एक विकेट भी होता, तो हम लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते थे. मैं अपना गेमप्लान बहुत अच्छी तरह जानता हूं. मैंने सोचा कि अगर मैं पावरप्ले में कुछ अतिरिक्त समय भी लेता हूं, तो मेरे पास जिस तरह के शॉट हैं, मैं बीच के ओवरों में इसका फायदा उठा सकता हूं. तो यही प्लान था और कभी-कभी यह अच्छा भी होता है."

क्या यह 87 रन की पारी शतक से बेहतर थी?

इस पर सैमसन ने कहा, "शतक हमेशा खास होते हैं. मुझे शतक तक पहुंचने के लिए थोड़ा मतलबी होना पड़ता. मैंने सोचा कि चलो मैच जीतते हैं. दूसरा पार्टनर बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था. इसलिए मैं उससे यह नहीं कहना चाहता था कि सिंगल दे दो, मैं सौ बनाता हूं. मैंने ऐसा नहीं कहा. मुझे लगता है कि मैच नाबाद रहते हुए मैच खत्म करना ज्यादा संतुष्टि देता है. अगले मैचों में देखते हैं कि फिर से मैं शतक बना पाता हूं या नहीं."

सीजन में पहले ही 2 शतक लगा चुके सैमसन ने डीसी के खिलाफ 52 गेदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत डीसी के 156 के जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com