आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौरान हर किसी की निगाहें सीएसके के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन (Sanju Samson) के ऊपर टिकी रहेंगी. मैच के दौरान जीटी के खिलाफ उनका बल्ला चलता है तो वह जारी सीजन में 500 के आंकड़े को छू लेंगे, जो कि आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार होगा. पहली बार उन्होंने साल 2024 में 500 के आंकड़े को पार किया था. उस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिरकत करते हुए 15 पारियों में 531 रन बनाए थे. जहां क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच अर्धशतक देखने को मिले थे.
आईपीएल 2026 में खूब चल रहा है सैमसन का बल्ला
आईपीएल के जारी सीजन में जरूर सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जद्दोजहद कर रही है. मगर सैमसन का बल्ला खूब चल रहा है. टूर्नामेंट के 65 मुकाबले बीत जाने के बाद वह सीएसके की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने सीएसके की तरफ से कुल 13 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 13 पारियों में 477 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
आईपीएल की तीन टीमों की तरफ से शिरकत कर चुके हैं सैमसन
सैमसन ने आईपीएल में सर्वप्रथम साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू किया था. मगर बाद में वह कुछ समय के लिए दिल्ली कैपिटल्स में चले गए. हालांकि, उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए आरआर की टीम ने दोबारा उन्हें अपने साथ जोड़ा. यहीं नहीं इस दौरान उन्होंने टीम की अगुवाई भी की. मगर जारी साल के लिए वह येलो जर्सी में सीएसके की तरफ से शिरकत कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल तीन टीमों की तरफ शिरकत किया है.
यह भी पढ़ें- KKR के स्टार की खुली किस्मत, भारतीय टीम में मिला एकाएक मौका, जानें किसकी हुई छुट्टी और क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं